Civil Court News

जमीन फर्जीवाड़ाः जेल में बंद कोलकाता कारोबारी अमित अग्रवाल ने पुनः लगाई जमानत की गुहार, हुई आंशिक सुनवाई

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 20 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री कर उस अवैध कमाई का मनी लाउंड्रिंग करने से जुड़े मामले में जेल में बंद कोलकाता कारोबारी अमित अग्रवाल ने दूसरी बार जमानत की गुहार लगाते हुए पीएमएलए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उसकी ओर से दाखिल याचिका पर मंगलवार को पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने जेल में बिताई गई अवधि को देखते हुए जमानत देने का अनुरोध किया।

जिसका विरोध ईडी की ओर से किया गया। कहा मामले में याचिकाकर्ता पर आरोप तय कर दिया गया है। मामले में अगली सुनवाई की तारीख 30 अगस्त निर्धारित की गई है। अमित अग्रवाल की ओर से दूसरी बार जमानत की गुहार लगाते हुए सोमवार को पीएमएलए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। अमित अग्रवाल सेना के कब्जेवाली जमीन मामले में पिछले 14 महीने से जेल में बंद है।

See also  7th JPSC exam: प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण देने के मामले में जेपीएससी मांगा जवाब
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment