Civil Court News

Land Scam: पूर्व डीसी छवि रंजन, अमित और विष्णु अग्रवाल की डिस्चार्ज पर 29 जुलाई को सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 20 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Land Scam: बरियातू के चेशायर होम रोड स्थिति एक एकड़ जमीन की खरीद-फरोख्त के फर्जीवाड़े में संलिप्त रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत तीन आरोपियों की डिस्चार्ज याचिका पर ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की। अदालत ने स्वीकार करते हुए मामले में अगली सुनवाई 29 जुलाई को निर्धारित की है।

शुक्रवार को मामले में अपने आप को निर्दोष बताते हुए डिस्चार्ज तीनों डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। डिस्चार्ज याचिका पर शनिवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में सुनवाई हुई। मामले में छवि रंजन के साथ जेल में बंद कोलकाता कारोबारी अमित अग्रवाल एवं जमानत पर चल रहे न्यूक्लियस मॉल के संचालक कारोबारी विष्णु अग्रवाल याचिका दाखिल की है। सत्ता के करीबी प्रेम प्रकाश ने भी डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। जिस पर 26 जुलाई को सुनवाई होगी।

See also  Ranchi: गबन मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत तीन पर फैसला 26 July को

शुक्रवार को मामले में आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित की थी। लेकिन आरोपियों की ओर से डिस्चार्ज याचिका दाखिल करने के कारण सुनवाई टल गई। मामले में अब तीनों की याचिका पर आदेश पारित होने के बाद आरोप गठन पर सुनवाई होगी। हालांकि कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 29 जुलाई निर्धारित की है। जानकारी हो कि छवि रंजन सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े में भी आरोपी हैं। इस मामले में वह 4 मई 2023 से जेल में है। चेशायर होम मामले में भी कुछ दिनों बाद रिमांड पर लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment