Civil Court News

Rahul Gandhi कोर्ट में नहीं हुए उपस्थित, अमित शाह के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी किया था समन

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 11 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Rahul-Gandhi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rahul Gandhi News: भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए अदालत ने समन जारी किया था। लेकिन वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। मंगलवार को एमपी/एमएलए मामले के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि कोर्ट की ओर से जारी समन सर्व (मिलने) की रिपोर्ट अभी नहीं है। इसके बाद अदालत ने मामले में सुनवाई स्थगित कर दी है। पिछली सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के अधिवक्ता बिनोद कुमार साहू ने राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी करने का अनुरोध किया। कहा हाईकोर्ट से लगा स्टे खत्म हो चुका है। समन जारी किया जाए। अधिवक्ता के अनुरोध पर राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया गया।

See also  हाईकोर्ट का आदेश, बी-फार्मा व एम-फार्मा नहीं बन सकते Pharmacist; सिर्फ ये लोग ही सरकारी विभाग में फार्मासिस्ट बनने के योग्य

11 जून को कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश

अदालत में उपस्थिति के लिए 11 जून की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। अदालत ने मामले में तीसरी बार राहुल गांधी को उपस्थिति के समन जारी किया है। साल 2018 में मामला दर्ज होने के बाद अदालत ने राहुल गांधी को समन जारी किया था। इसके बाद जनवरी 2023 में भी मामले में राहुल गांधी को समन जारी किया गया था।

यह मुकदमा भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने 2018 को किया है। याचिका में कहा गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी(अब पूर्व) ने दिल्‍ली में आयोजित अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी की थी। नवीन झा के मुताबिक इस दौरान राहुल ने कहा था कि बीजेपी में ही अमित शाह जैसे व्यक्ति अध्‍यक्ष बन सकते हैं, लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता। इस बयान पर उन्हें ठेस पहुंची है। पार्टी की छवि खराब हुई है। इस वजह को लेकर याचिका दाखिल की है।

See also  हाई कोर्ट की टिप्पणी- पति पर इतना बोझ डालना उचित नहीं कि शादी उसके लिए सजा के समान हो जाए
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment