मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

माफी ही मांगनी होती तो बहुत पहले मांग लेता… मोदी सरनेम केस में SC से बोले राहुल गांधी

Rahulgandhi-SC
---Advertisement---

नई दिल्लीः मोदी सरनेम पर टिप्पणी करने के मामले में अपनी सांसद सदस्यता गंवाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब भी झुकने को तैयार नहीं हैं।

राहुल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने हमेशा कहा है कि वह इस अपराध के लिए दोषी नहीं हैं। उनका दोषसिद्धि टिकाऊ नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा है कि अगर उन्हें माफी मांगनी होती और अपराध को कम करना होता, तो उन्होंने बहुत पहले ही ऐसा कर लिया होता।

इसे भी पढ़ेंः कारोबारी विष्णु अग्रवाल को पांच दिन रिमांड पर लेकर ईडी करेगी पूछताछ

मोदी सरनेम मामले में राहुल हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहुंचे हैं। सु्प्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में राहुल गांधी ने कहा कि वह इस अपराध के लिए दोषी नहीं हैं।

अगर उन्हें माफी मांगनी ही होती तो बहुत पहले ही मांग लेते। मामले में शिकायतकर्ता और गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश ईश्वरभाई मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपने जवाब में गांधी के लिए ‘अहंकारी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। कहा कि राहुल माफी मांगने को तैयार नहीं हैं।

इसे भी पढ़ेंः हाईकोर्ट ने कहा- 337 पुराने एंबुलेंस टेंडर प्राप्त करने वाली कंपनी को सौंपे

राहुल गांधी ने दिया हलफनामा

राहुल गांधी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल शपथ पत्र में कहा गया है कि बिना किसी गलती के माफी मांगने का कोई मतलब नहीं बनता है।

जन प्रतिनिधित्व होने के नाते उन्होंने एक रैली में ऐसा बयान दिया था। उनके खिलाफ इस मामले में जो फैसला लिया गया वह न्यायिक प्रक्रिया का घोर दुरुपयोग है।

इसे भी पढ़ेंः जेई से घर से मिले 2 करोड़, कोर्ट ने ED से पूछा- आयकर को जानकारी दी या नहीं

सुप्रीम कोर्ट के इसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। बता दें कि 13 अप्रैल 2019 में कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने नीरज मोदी का जिक्र करते हुए कहा था कि सारे मोदी चोर क्यों हैं?

इस मामले में राहुल के खिलाफ गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने गुजरात की एक अदालत में शिकायतवाद दायर की थी।

अदालत ने मामले में राहुल को दो साल कारावास की सजा सुनाई। जिसके बाद राहुल गांधी की सांसदी चली गई। अब पूर्णेश ने सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की अपील को खारिज करने की अपील की है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

supreme-court

SC News: गैर सरकारी स्कूलों में RTE लागू करने के मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव को बनाया प्रतिवादी

supreme-court

SC News: ब्रेकअप के हर रिश्ता रेप नहीं, SC ने कहा- ऐसे में पुरुषों की आजादी पर लग जाएगा पहरा

SC News: Supreme Court orders Anant Singh to surrender by December 1 in the Dularchand Yadav murder case

SC News: दुलारचंद यादव हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने रोकी अनंत सिंह की जमानत, 1 दिसंबर तक सरेंडर का आदेश

supreme_court_of_India

SC News: सहायक आचार्य नियुक्ति: संशोधित परिणाम आदेश का अनुपालन न करने पर सुप्रीम कोर्ट में 4 नवंबर को होगी सुनवाई

supreme_court_of_India

SC News: शिवशंकर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से झटका: सरकारी जमीन की बंदोबस्ती से जुड़ी PIL खारिज, 25 हजार का अतिरिक्त हर्जाना

Leave a Comment