high court news

टैगोर हिल के ब्रह्म मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के मामले में फैसला सुरक्षित

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 01 Aug, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
tagore-hill-Ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: रांची के टैगोर हिल पर स्थित ब्रह्म मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद झारखंड हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि ब्रह्म मंदिर राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के मापदंडों को पूरा नहीं करता है।

Read Also: Manipur Viral Video: मणिपुर हिंसा मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा अदालत जांच की निगरानी करे तो उसे कोई आपत्ति नहीं

केंद्र सरकार ने पहले ही इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने से इनकार कर दिया था। सोमवार को सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया।

टैगोर हिल के लिए 69.30 लाख रुपये आवंटित

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि पुरातत्व विभाग की मंजूरी के बाद इसके रखरखाव एवं मरम्मत के लिए 69.30 लाख रुपये राज्य सरकार ने स्वीकृत कर दिए हैं।

See also  आक्रोश रैली के जाम में फंसे हाईकोर्ट जज ने लिया स्वत: संज्ञान, डीजीपी ने कहा दोबारा ऐसी घटना नहीं होगी

Read Also: जरूरत पड़े तो CM योगी का बुलडोजर किराए पर ले लो, कलकत्ता HC ने दी नगर निगम को सलाह

पूर्व में केंद्र सरकार की ओर से बताया गया कि टैगोर हिल के ऊपर स्थित ब्रह्म मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित नहीं किया जा सकता है।

राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के मापदंड को यह पूरा नहीं करता है। साथ ही इसमें कलात्मक ऐतिहासिक विशेषताएं भी नहीं है।

Read Also: हाई कोर्ट ने कहा- मिलावटी पदार्थ खाकर लोग हो रहे बीमार, जल्द करें फूड सेफ्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति

इस संबंध में सोसाइटी ऑफ प्रिजर्वेशन ऑफ ट्राइबल कल्चर एंड नेचुरल ब्यूटी ने जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि टैगोर हिल के ऊपर स्थित ब्रह्म मंदिर 113 साल पुराना है।

See also  Oxygen Cylinder: हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा- ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदारी पर प्रतिबंध क्यों?

इसे गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के बड़े भाई ज्योतिरिंद्र नाथ टैगोर ने बनवाया है। ब्रह्म मंदिर जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़ा हुआ है और टूट रहा है। राज्य सरकार द्वारा इसके संरक्षण और देखभाल नहीं किया जा रहा है।

Read Also: घायल अधिवक्ताओं के इलाज का खर्च उठा रहा एडवोकेट एसोसिएशन

अदालत से मंदिर को संरक्षित करने केंद्र सरकार के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने का आग्रह अदालत से किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment