high court news

हाई कोर्ट से बोली सरकार- जेलों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 01 Aug, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य के जेलों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जिन जेलों में चिकित्सक नहीं थे वहां भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

राज्य सरकार की ओर से झारखंड हाई कोर्ट को यह जानकारी दी गी। इसके बाद चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ल जस्टिस आनंद सेन ने जेल से जुड़ी एक अन्य याचिका के साथ इसे टैग करते हुए सुनवाई 28 अगस्त को निर्धारित की।

हाई कोर्ट में जेल में चिकित्सक होने को लेकर याचिका

इस संबंध में पीयूएसीएल ने जनहित याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से हाई कोर्ट को बताया गया कि जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था लचर है।

See also  6th JPSC: हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य एवं कार्मिक विभाग से मांगा जवाब

कई जेलों में एक भी डॉक्टर पदस्थापित नहीं है। जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। जेलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदस्थापन का भी प्रावधान है।

लेकिन किसी भी जेल में विशेषज्ञ चिकित्सक को पदस्थापित नहीं किया गया है। सुनवाई के बाद अदालत ने सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

पूर्व विधायक ने याचिका वापस ली

रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका वापस ले ली है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और छावनी परिषद की ओर से बताया गया कि प्रार्थी ने याचिका दायर करते समय अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और अन्य आरोपों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए याचिका खारिज कर देनी चाहिए।

See also  SDO प्रोन्नति मामला: हाईकोर्ट ने कहा- मुख्य सचिव दें जवाब, नहीं तो 30 को कोर्ट में हों हाजिर, ADM के पद पर होनी है प्रोन्नति

प्रार्थी की ओर से अपना क्रेडेंशियल नहीं दिए जाने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जतायी, इसके बाद प्रार्थी ने याचिका वापस ले ली। याचिका में कहा गया था कि रामगढ़ छावनी परिषद में जमीन का अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया गया है। अदालत ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने का आग्रह किया गया था।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment