मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Maithili Language: मैथिली भाषा को परीक्षाओं में शामिल करने की मांग को लेकर जनहित याचिका दाखिल

jharkhand high court
---Advertisement---

Ranchi: Maithili language द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्राप्त मैथिली भाषा को राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित किए जाने की मांग को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में विद्यापति स्मारक समिति रांची द्वारा जनहित याचिका दाखिल की गई है। उक्त याचिका अधिवक्ता एके साहनी ने याचिका दाखिल की है।

डिप्टी पाड़ा स्थित निवास स्थान पर अधिवक्ता एके साहनी ने प्रेसवार्ता में कहा कि राज्य के 69 स्कूल एवं कॉलेज में मैथिली भाषा पढ़ाई जाती है। जैक, जेएसएससी व जेपीएससी के द्वारा ली जाने वाली परीक्षा में मैथिली भाषा को शामिल नहीं किया जा रहा है। जबकि विधि विभाग द्वारा 29 अक्टूबर 2018 को स्वीकृत 12 भाषाओं के अतिरिक्त मैथिली, मगही, भोजपुरी, अंगिका एवं भूमिज को द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है।

इसे भी पढ़ेंः Terror funding case: महेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल और विनीत अग्रवाल को नहीं मिली राहत, याचिका खारिज

मान्यता प्राप्त होने के तीन वर्षों के बाद भी राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में इस भाषा को सम्मिलित नहीं किया जा सका है। जबकि बीपीएससी परीक्षा में मैथिली भाषा शामिल है। उन्होंने कहा कि भाषा के आधार पर किसी को अलग से नहीं देखा जा सकता है। भले ही दूसरी अन्य भाषाओं को बढ़ावा दिया जाए, लेकिन साथ-साथ मैथिली भाषा को भी बढ़ावा मिले।

विद्यापति स्मारक समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा ने कहा कि राज्यपाल से भी मैथिली भाषा को शामिल करने की गुहार लगाई। लेकिन किसी ने इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद ही जनहित याचिका दाखिल की गई है। इस दौरान ललित नारायण मिश्रा सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति जमशेदपुर, मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर, मैथिली कला मंच बोकारो के प्रतिनिधि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ेंः SI Lalji Yadav Suicide: एसआई लालजी यादव आत्महत्या के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

Leave a Comment