मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

SI Lalji Yadav Suicide: एसआई लालजी यादव आत्महत्या के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

jharkhand high court
---Advertisement---

Ranchi: SI Lalji Yadav Suicide पलामू के नावाबाजार थाना प्रभारी लालजी यादव आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब यह मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है। लालजी यादव के भाई संजीव कुमार यादव की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

अधिवक्ता राजीव कुमार ने कहा कि याचिका में प्रार्थी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इस मामले में एक मंत्री के भाई, एसपी, एसडीपीओ और डीटीओ पर आरोप लग रहे हैं। ऐसे में इनके खिलाफ झारखंड पुलिस कभी भी निष्पक्ष जांच नहीं करेगी।

इसे भी पढ़ेंः Terror funding case: महेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल और विनीत अग्रवाल को नहीं मिली राहत, याचिका खारिज

इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई से कराना जरूरी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि उक्त इलाके में अवैध खनन करके बालू और स्टोन चिप्स दूसरे राज्यों में भेजा जाता है। लालजी यादव अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते थे। कुछ दिनों पहले उनका डीटीओ से विवाद हुआ था।

आत्महत्या के कुछ दिनों पहले एसपी ने लालजी यादव को निलंबित कर दिया था। बता दें कि इससे पहले साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामला भी हाईकोर्ट पहुंचा था और अदालत ने सुनवाई के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी थी। राज्य में यह दूसरी घटना जब एक पुलिस अधिकारी ने आत्महत्या की है।

इसे भी पढ़ेंः Forgery: शपथ पत्र सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप, बार काउंसिल ने पांच नोटरी पब्लिक को जारी किया शोकॉज नोटिस

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Comment