मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Tutor Appointment: हाईकोर्ट ने रिम्स से पूछा- ईडब्ल्यूएस के लिए कैसे हो गया एसटी कोटे का पद

RIMS in Ranchi
---Advertisement---

Ranchi: Tutor Appointment झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत में रिम्स में ट्यूटर पद के लिए होने वाली नियुक्ति में एसटी कोटे को आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई।

सुनवाई के बाद अदालत ने रिम्स से जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा है कि आखिर एसटी कोटे का पद आर्थिक रूप से कमजोर के लिए कैसे आरक्षित कर दिया गया है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की है। इसके खिलाफ डॉ स्नेह सुप्रिया लकड़ा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

इसे भी पढ़ेंः Roopa Tirkey Case: रूपा तिर्की प्रकरण में आदेश के बाद नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय की ओर से अदालत को बताया गया कि रिम्स की ओर से वर्ष 2020 में माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में ट्यूटर पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें एसटी के लिए एक पद आरक्षित किया गया था।

लेकिन साक्षात्कार को यह कहकर टाल दिया गया कि एचओडी को कोविड हो गया है। इसके बाद प्रार्थी को एक वर्ष तक कोई भी सूचना नहीं दी गई। इस बीच दिसंबर 2021 में रिम्स की ओर से इसके लिए दोबारा विज्ञापन जारी किया गया। जिसमें पहले आरक्षित पद को आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) के रूप में बदल दिया गया।

जिस पर बुधवार को ही साक्षात्कार होना था। सुनवाई के दौरान रिम्स के अधिवक्ता की ओर से कहा गया कि इस पद के लिए होने वाले साक्षात्कार को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। वहीं, एसटी कोटे के पद को ईडब्ल्यूएस में बदलने पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस पर अदालत ने रिम्स से जवाब तलब किया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

L Khiyangate News

HC News: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता: पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई, सीआईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश

High court news

HC News: भूगोल शिक्षक को फिजिकल एजुकेशन में बीपीएड के आधार पर नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की समीक्षा याचिका

High court news

HC News: फाइल मूवमेंट का बहाना नहीं चलेगा: 234 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

Leave a Comment

CTET and TET pass appear in Teacher Appointment exam Judges will have to give details of property ED to probe NTPC’s Rs 3,000 crore compensation scam Rahul Gandhi’s Parliament membership restored Women file false rape cases against their partners: HC