high court news

फैंटम बिल्डिंग तोड़ने का मामलाः नगर निगम के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इन्कार, अब खंडपीठ में होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: रांची के हरमू नदी के पास बने फैंटम बिल्डिंग मालिक को झारखंड हाईकोर्ट कोई अंतरिम राहत नहीं मिली है। अदालत ने नगर निगम के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने से इन्कार करते हुए इस मामले की सुनवाई के लिए खंडपीठ में भेजने का निर्देश दिया है।

इस मामले में हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान प्रार्थी की ओर से नगर निगम की ओर से फैंटम बिल्डिंग और वहां की छत पर चलने वाले रेस्टोरेंट को सील करने पर रोक लगाने की मांग की गई, लेकिन कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इन्कार कर दिया।

इसे भी पढ़ेंः राष्ट्रीय खेल घोटालाः आरके आनंद ने हाईकोर्ट से लगाई अग्रिम जमानत की गुहार

अदालत ने इस मामले की सुनवाई खंडपीठ में होने वाली जनहित याचिका के साथ करने के लिए भेज दिया है। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में ही जलस्रोतों व सार्वजनिक स्थलों पर हुए अतिक्रमण को हटाने को लेकर सुनवाई चल रही है।

See also  वाहनों से बोर्ड हटाने के लिए सरकार करे कार्रवाई, हाईकोर्ट ने कहा- नेम प्लेट वीआईपी कल्चर का प्रतीक

हाईकोर्ट ने जलस्रोतों पर हुए अतिक्रमण को मुक्त करने का आदेश दिया है, जिसके बाद रांची जिला प्रशासन और नगर निगम अतिक्रमण करने वालों को खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत रांची नगर निगम ने फैंटम बिल्डिंग की सील कर दिया था। जिसके खिलाफ याचिका दाखिल की गई थी।

जाने क्या है पूरा मामला

पिछले दिनों फैंटम बिल्डिंग पर रांची नगर निगम ने अनधिकृत निर्माण का मामला दर्ज किया था। बिल्डिंग को सील करने का तथा अपसारित करने का आदेश पारित किया गया था। नगर निगम के आदेश के विरुद्ध फैंटम बिल्डिंग के मालिक ने अपील दाखिल की गई है, जो अभी अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष लंबित है।

See also  Land Scam: 13 दिन की पूछताछ के बाद जेल भेजे गए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

अपील के लंबित रहने के दौरान ही फैंटम बिल्डिंग के चौथे तल्ले की छत पर फैंटम रेस्टोरेंट के नाम से रूफटॉप रेस्टोरेंट्स चलाया जा रहा है, जिसका निर्माण पूर्णतया अनधिकृत रूप से किया गया है। उप नगर आयुक्त 2 ने अनधिकृत निर्माण का वाद दर्ज कर सुनवाई की।

सुनवाई में फैंटम बिल्डिंग के मालिक की ओर कोई स्वीकृत भवन प्लान नहीं दिखाए जाने एवं अपील के लंबित रहने के दौरान ही नया निर्माण करने के फल स्वरूप फैंटम रेस्टोरेंट को सील करने का आदेश उप नगर आयुक्त 2 ने 4 अगस्त 21 को पारित किया है। आदेश की प्रति फैंटम बिल्डिंग पर चिपका कर तामिला कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment