State News

बेटी से छेड़खानी की शिकायत पर पिता की गोली मारकर हत्या, CM योगी ने रासुका लगाने का दिया निर्देश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 02 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
UP CM Yogi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी थाना क्षेत्र के नौजरपुर गांव में अमरीश को इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी गई कि उसने बेटी से छेड़खानी की शिकायत थाने में की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था , जिनमें से दो को गिरफ्तार किया गया है।

हाथरस में गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मामले में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने के भी निर्देश दिए है। पुलिस के अनुसार, चार नामजद आरोपितों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपित की पत्नी, चाची और मृतक की दोनों बेटियां मंदिर गई हुई थीं। वहां पुराने मामले को लेकर बहस हुई। अभियुक्त और अमरीश (मृतक) बाद में वहां आए और आपस में उलझ गए। बाद में अमरीश को गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। आरोपितों को दबोचने के लिए टीमें बनायी गई हैं।

See also  HC News: हत्या के मामले में आजीवन कारावास वाले अभियुक्त को राहत, HC ने मंजूर की जमानत

घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची अमरीश की बेटी हतप्रभ रह गई। पिता की मौत की सूचना मिलने पर वह हत्यारों पर बिफर पड़ी। अस्पताल परिसर में ही उसने मौजूद लोगों के सामने रो-रो कर न्याय की गुहार लगाने लगी। हत्यारों को कोसने लगी। साथ ही हत्या का कारण भी लड़की रो-रो कर बताने लगी।

इसे भी पढ़ेंः नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी से सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- क्या पीड़िता से करोगे शादी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए एक वीडियो क्लिप साझा किया है। साथ ही कहा है कि ”योगी आदित्यनाथ सो रहे हो, तो जग जाओ और देखो अपने जंगलराज की तस्वीर। प्रदेश की बेटी रो-रोकर इंसाफ मांग रही है। कहां है वो मिशन शक्ति वाला फटा ढोल, जिसे कई महीनों से पीट रहे हो? हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर किसान पिता को 10 राउंड फायरिंग करके मार दिया गया।

वहीं, वीडियो क्लिप में पीड़िता बेटी रो-रो कर बता रही है कि ”मेरे साथ छेड़छाड़ की शिकायत पिता ने थाने में कर दी थी। इसी बात को लेकर मेरे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। रोते हुए लड़की ने पिता को गोली मारनेवाले का नाम गौरव शर्मा बताया है। गौरव और उसके तीन साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके पिता की हत्या कर दी।

See also  हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी- ऑक्सीजन की कमी से संक्रमित मरीजों की मौत नरसंहार से कम नहीं

घटना के बारे में बताया जाता है कि सासनी थाना क्षेत्र के नौजरपुर गांव में सोमवार को अपने खेत में आलू की खुदाई करा रहे थे। इसी दरमियान चार पहिया वाहन से चार-पांच लोग आये और अमरीश पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डीएसपी रूचि गुप्ता ने कहा है कि घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। मामले में पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मौके से खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस ने बताया है कि हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment