high court news

Lalu Yadav News: लालू के मामले में झारखंड हाईकोर्ट की टिप्पणी, सरकार कानूनी से चलती है, व्यक्ति विशेष से नहीं

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Jan, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को रिम्स के निदेशक बंगले में शिफ्ट करने के मामले में मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि रिम्स प्रबंधन को लालू को बंगले में शिफ्त करने की इतनी जल्दी क्यों थी।

अगर कोरोना संक्रमण का खतरा था तो रिम्स प्रबंधन इसकी जानकारी जेल अथॉरिटी को देता। इसके बाद जेल अथॉरिटी लालू प्रसाद को शिफ्ट करने के लिए रिम्स या अन्य जगह का चयन करता।

लेकिन रिम्स प्रबंधन ने लालू प्रसाद को बंगले में शिफ्ट करने की हड़बड़ी दिखाई। कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि सरकार नियम और कायदे से चलती है न कि किसी व्यक्ति विशेष के लिए।

See also  Lalu Yadav News: लालू के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में हाईकोर्ट ने गृह विभाग से मांगा जवाब

इसे भी पढ़ेंः सीएम हेमंत सोरेन पर हमले का आरोपी भैरव सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, सात दिन की पुलिस रिमांड पर

इस दौरान जेल आईजी और रांची एसएसपी की ओर से रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई। सरकार की ओर से बताया गया कि जेल मैनुअल और एसओपी का पालन किया जा रहा है।

इस पर अदालत ने पूछा कि बंगले में शिफ्ट कैसे किया गया, तो सरकार की ओर कहा गया कि उस दौरान कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा था। इसलिए लालू को बंगले में शिफ्ट कर दिया गया।

ऐसा रिम्स प्रबंधन के निर्णय पर किया गया। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि रिम्स को इतनी जल्दी क्यों थी। इस दौरान कहा गया कि जेल मैनुअल में इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

See also  इलाज के अभाव में महिला की मौत पर हाईकोर्ट सख्तः स्वास्थ्य सचिव से पूछा- राज्य के सरकारी अस्पतालों क्या-क्या है सुविधा

इसके लिए जेल मैनुअल में बदलाव किया जा रहा है। तब तक एक एसओपी बनाई जा रही है। इसके तहत जेल से बाहर इलाज कराने वाले कैदियों की पूरी गाइडलाइन होगी।

इसके बाद अदालत ने इस मामले में 22 जनवरी को सुनवाई की तिथि निर्धारित करते हुए जेल आईजी और रिम्स प्रबंधन में रिपोर्ट मांगी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment