मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

सीएम हेमंत सोरेन पर हमले का आरोपी भैरव सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, सात दिन की पुलिस रिमांड पर

Cm Hemant Attack Accused bhairva singh
---Advertisement---

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने और उपद्रव के मुख्य आरोपी भैरव सिंह ने रांची सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक प्रसाद की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

रांची पुलिस को चकमा देते हुए भैरव सिंह अपने सहयोगियों और अधिवक्ताओं के साथ कोर्ट पहुंचा। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली एएसपी दल बल के साथ कोर्ट पहुंचे।

इस दौरान आरोपी को हिरासत में लेने की कोशिश की। कोर्ट रूम पहुंचने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास का अधिवक्ताओं ने कड़ा एतराज जताया।

इस दौरान हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस और अधिवक्ताओं में हल्की नोक-झोंक भी हुई। अधिवक्ताओं के विरोध को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

इसे भी पढ़ेंः मारपीट मामले में प्रशासनिक संयुक्त सचिव पवन रंजन खत्री पर रांची जिला बार एसोसिएशन की कार्रवाई, तीन माह के लिए सदस्यता निलंबित

इसके बाद सुखदेवनगर थाना पुलिस ने आवेदन देकर पूछताछ के लिए आरोपी को 14 दिनों का रिमांड देने की मांग की। कोर्ट ने पुलिस को सात दिनों के सर्शत रिमांड की अनुमति प्रदान की।

गौरतलब है कि चार जनवरी को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज में भैरव सिंह एवं उसके साथी ओरमांझी में सिर कटा शव मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

इसी दौरान सीएम हेमंत सोरेन सचिवालय से आवास आ रहे थे। पुलिस ने जब उपद्रवियों को हटाने की कोशिश की तो झड़प हो गई जिसमें यातायात थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह बुरी तरह घायल हो गए।

पुलिस ने भैरव सिंह सहित 74 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में चार महिलाएं सहित अबतक 27 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

दुष्कर्म व हत्या के का हो रहा था विरोध प्रदर्शन: भैरव

कोर्ट से हाजत ले जाने के दौरान भैरव सिंह ने कहा कि ओरमांझी में हमारी बहन की जघन्य हत्या हुई। यह दृष्य देखकर किसी भी भाई का खून नहीं खौलेगा।

हमलोग अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हमें इसकी जानकारी नहीं थी कि सीएम के काफिला उधर से गुजरने वाला है और न ही हमलोगों ने सीएम के काफिले पर हमला किया। पुलिस दुष्कर्मी को पकड़ने के बजाय आवाज उठाने वालों को झूठे मुकदमे में फंसा रही है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment