Association

मारपीट मामले में प्रशासनिक संयुक्त सचिव पवन रंजन खत्री पर रांची जिला बार एसोसिएशन की कार्रवाई, तीन माह के लिए सदस्यता निलंबित

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Jan, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi District Bar Association
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः रांची जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों में हुए मारपीट पर एसोसिएशन ने कड़ा निर्णय लिया है। इस मामले में संयुक्त सचिव पवन रंजन खत्री की तीन माह के लिए सदस्यता निलंबित कर दी है।

रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव कुंदन प्रकाशन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कहा गया है कि मारपीट के मामले में पवन रंजन खत्री की सदस्यता तीन माह के लिए निलंबित की जाती है।

दरअसल, सिविल कोर्ट में प्रत्यक्ष सुनवाई के खिलाफ गुरुवार को अधिवक्ता विरोध कर रहे थे। इस दौरान कहा गया कि इसको लेकर एसोसिएशन ने कोई निर्णय नहीं लिया है।

See also  Jharkhand News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव : पहले दिन 70 नामांकन, रांची जिला बार से 8 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

इसे भी पढ़ेंः कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों में कोरोना के प्रसार को लेकर सुप्रीम कोर्ट चिंतित

इसको लेकर एसोसिएशन के प्रशासनिक संयुक्त सचिव पवन रंजन खत्री व कोषाध्यक्ष अमर कुमार के बीच गाली-गलौच और मारपीट की गई। इसके बाद एसोसिएशन की गुरुवार को आपात बैठक हुई।

इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष शुंभ अग्रवाल ने की। इसमें इस बात को लेकर चर्चा हुई कि पवन रंजन खत्री पहले भी एसोसिएशन के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करते रहे हैं।

इसलिए कार्य समिति ने बहुमत से निर्णय लिया है कि उनकी सदस्यता तीन माह के लिए निलंबित की जा रही है। इसकी सूचना स्टेट बार काउंसिल को भी दे दी गई है।

See also  तारा शहदेव प्रकरणः रकीबुल को मिली राहत, हाईकोर्ट ने जमानत रद करने से किया इन्कार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment