मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Jhalsa News: जूनियर एशिया हॉकी कप विजेता पार्वती टोपनो के घर पहुंची डालसा टीम, परिवार ने बताई शौचालय और पेयजल की समस्या

jhalsa news
---Advertisement---

रांची/गुमला, 3 अक्टूबर 2026: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर जूनियर एशिया हॉकी कप की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री पार्वती टोपनो और अन्य खिलाड़ियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) गुमला और खूंटी की टीमों ने उनके घरों का दौरा किया।

दैनिक अखबार में छपी खबर के आधार पर न्यायमूर्ति प्रसाद ने झालसा को निर्देश दिया था कि जूनियर एशिया हॉकी कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली झारखंड की महिला खिलाड़ियों द्वारा रखी गई समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके आलोक में डालसा टीमों को खिलाड़ियों के घर जाकर उनकी समस्याएँ सुनने और आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया।

गुमला की रहने वाली है पार्वती टोपनो

निर्देश के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला की टीम ने स्वर्ण पदक विजेता पार्वती टोपनो के ग्राम कुम्हार टोली, प्रखंड कामडारा, जिला गुमला स्थित आवास का दौरा किया। दौरे के दौरान टीम ने पार्वती के माता-पिता श्री सोमा टोपनो एवं श्रीमती जानो टोपनो से मुलाकात कर परिवार की स्थिति और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि पार्वती टोपनो दौरे से एक दिन पूर्व हॉकी प्रशिक्षण के लिए बेंगलुरु रवाना हो चुकी हैं। परिवार ने यह भी बताया कि उनके आवास में वर्तमान में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है तथा स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है।

डालसा टीम ने परिवार को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समन्वय से परिवार को उन सभी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा, जिनका वे पात्र हैं। टीम ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

डालसा टीम ने खूंटी मेंं भी खिलाड़ियों के घर पहुंची

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के आदेश के बाद डालसा खूंटी की टीम रौशनी आइंद एवं वनमा धान के घर का दौरा किया तथा उनके परिवार की आर्थिक और उन्हें प्राप्त हो रहे सरकार योजनाओं के लाभ के बारे में जानकार ली। टीम ने उनसे आवेदन प्राप्त कर सरकारी योजना का लाभ देने दिलाने का आश्वासन दिया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment