Association

World Yoga Day: विश्व योग दिवस पर हाईकोर्ट परिसर में जजों ने किया योगाभ्यास, मानसिक और शारीरिक स्वस्थ्ता के लिए जरूरी है योग

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 21 Jun, 2024
1 min read 1.2k views
WhatsApp Image 2024 06 21 at 21.33.57
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

World Yoga Day: विश्व योग दिवस पर झारखंड हाई कोर्ट परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हाई कोर्ट के सभी जज और अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान जस्टिस एसएन प्रसाद ने कहा कि योग को हम सभी को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग करने से हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। योग तनाव को दूर करता है और मन को शुद्ध रखता है। इससे पहले स्वामी मुक्त रथ ने सभी को योगाभ्यास कराया।

झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार परिसर में भी योगाभ्यास किया गया। इस दौरान झालसा की सचिव रंजना अस्थाना, उप सचिव अभिषेक कुमार सहित सभी कर्मी कार्यक्रम में शामिल हुए।

See also  HC News: गुमला की लापता बच्ची का मामला: मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी दोपहर को कोर्ट में तलब; पूर्व एसपीज की कार्यशैली की जांच रहेगी जारी

सिविल कोर्ट के जजों ने किया योगाभ्यास

जज कालोनी के हाल में विश्व योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षक ने सभी को योगाभ्यास कराया और कहा कि योग करना फायदेमंद है। सिविल कोर्ट के न्यायायुक्त दिवाकर पांडे समेत सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने योगाभ्यास किया. योग से कई रोगों को भगाया जा सकता हैं। प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है।

नित्य योग करने से शरीर में एक नई उर्जा प्रवाहित होती हैं और हम सभी स्वस्थ रहते हैं। रेलवे कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेलवे कोर्ट के कर्मचारी एवं अन्य लोगों ने योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए।

See also  NIA Court News: चतरा टेरर फंडिंग मामला: NIA की विशेष कोर्ट ने टीपीसी उग्रवादी बिंदुश्वर गंझू समेत 12 आरोपियों को ठहराया दोषी, सजा पर होगी सुनवाई..., 1 बरी

इधर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी द्वारा योग दिवस पर अपने-अपने प्रखंड के विधिक सहायता केंद्र एवं लीगल लिट्रेसी क्लब में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं व लोगों को योगाभ्यास कराया। उक्त कार्यक्रम में मांडर, कांके, रिनपास, सीआइपी रामकृष्ण मिशन, तमाड़, बेड़ों व कांके सहित सभी विधिक सहायता केंद्र में आयोजित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment