Supreme Court News

दलबदल मामलाः हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे स्पीकर

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 25 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme court of india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः दलबदल मामले में झारखंड विधानसभा झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल करेगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही है।

उम्मीद जताई जा रही है कि सुप्रीम कोर्ट में सर्दी के अवकाश के बाद एसएलपी दाखिल की जाएगी। इससे पहले बाबूलाल मरांडी ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है।

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने दलबदल मामले में बाबूलाल मरांडी को नोटिस जारी करते हुए न्यायाधिकरण में सुनवाई प्रारंभ कर दी थी।

इसे भी पढ़ेंः झालसा दिलाएगा लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ, तीस जनवरी को होगा कार्यक्रम

स्पीकर के नोटिस के खिलाफ बाबूलाल मरांडी ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें स्पीकर की ओर से जारी नोटिस की वैधता पर सवाल उठाए गए थे।

See also  सहायक टाउन प्लानर नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट ने जेपीएससी से मांगा जवाब

सुनवाई के दौरान कहा गया कि स्पीकर को दलबदल मामले में स्वतः संज्ञान लेने का अधिकार नहीं है। ऐसे में नोटिस असंवैधानिक है। जबकि विधानसभा ने इसका बचाव किया था।

सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने बाबूलाल मरांडी को राहत देते हुए दलबदल मामले में सुनवाई पर रोक लगा दी। इस मामले में जनवरी में सुनवाई होनी है।

लेकिन इस बीच विधानसभा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल किया जाना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment