Supreme Court News

Defection Case: बाबूलाल मरांडी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
BJP Leader Babulal Marandi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः (Babulal Marandi) बाबूलाल मरांडी ने दलबदल मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में कैविएट (Caveat) दाखिल की है। इस मामले में बाबूलाल मरांडी को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है।

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ विधानसभा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी की जा रही है। इसको देखते हुए बाबूलाल ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है।

बाबूलाल मरांडी के अधिवक्ता ने कहा कि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी गई है, ताकि अगर विधानसभा की ओर से एसएलपी दाखिल की जाती है, तो उनका भी पक्ष सुना जाए।

See also  Jharkhand News: चेन स्नैचिंग मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज, अदालत ने कहा—कोई नया आधार नहीं

इसे भी पढ़ेंः एनजीटी ने कहा, पीने योग्य पानी के दुरुपयोग और बर्बादी करें बंद

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा स्पीकर ने दलबदल मामले में दसवीं अनुसूची के तहत बाबूलाल मरांडी को नोटिस जारी किया था और मामले की सुनवाई प्रारंभ कर दी थी।

बाबूलाल की ओर से इस नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने विधानसभा न्यायाधिकरण में होने वाली सुनवाई को स्थगित रखने का आदेश दिया है।

इसके अलावा हाईकोर्ट ने सरकार और विधानसभा स्पीकर से जवाब मांगा है। इधर, हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी बाबूलाल मरांडी को दो और नोटिस जारी किया गया है।

See also  New Delhi/Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं, सजा पर रोक लगाने से किया इनकार, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

इसके तहत बाबूलाल मरांडी से पूछा गया है कि क्यों नहीं आपके खिलाफ दलबदल का मामला चलाया जाए।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment