high court news

आवास आवंटनः झारखंड हाईकोर्ट ने पिछली व वर्तमान सरकार में विधायकों के आवास आवंटन की मांगी फाइल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 14 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
MLA Navin Jaiswal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने विधायक नवीन जायसवाल के आवास मामले में सुनवाई करते हुए पिछली सरकार में उनके आवंटन और नई सरकार में सभी के आवंटन से संबंधित फाइल की प्रति मांगी है।

इससे बाद चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने इस मामले में पूर्व में दिए गए अंतरिम राहत को 20 दिसंबर तक बढ़ाते हुए 12 जनवरी को सुनवाई निर्धारित की है।

सुनवाई के दौरान विधायक की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार की ओर से विधायक के आवास खाली करने से संबंधित पत्र अदालत में दाखिल किया गया।

इसमें कहा गया कि हाल के दिनों में सरकार की ओर से की गई कार्रवाई से व्यथित होकर उन्होंने आवास खाली करने का फैसला किया है।

See also  फर्जी जाति प्रमाण पत्र में फंसे गिरिडीह मेयर सुनील पासवान को हाईकोर्ट से मिली राहत

इसे भी पढ़ेंः झालसा ने फिर बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 35 हजार मामले और 1398 करोड़ का किया सेटलमेंटः जस्टिस एचसी मिश्र

अदालत को यह भी बताया गया कि अब इस मामले की सुनवाई मेरिट पर होनी चाहिए। उनकी ओर से कहा गया कि आवास आवंटन में सरकार ने भेदभाव किया है।

उनसे कनीय विधायकों को एफ टाइप आवास आवंटित किया गया है, जबकि उनको ऐसा आवास खाली करने को कहा जा रहा है।

इस दौरान सरकार की ओर से अंतरिम राहत को हटाने की मांग की गई लेकिन इससे इन्कार करते हुए कहा कि 20 दिसंबर तक विधायक को अंतरिम राहत जारी रहेगी। इस बीच वे आवास खाली कर देंगे।

See also  हाई कोर्ट ने जेपीएससी से पूछा- उत्तरपुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के मामले में क्या है प्रावधान

गौरतलब है कि विधायक नवीन जायसवाल ने एकल पीठ के आदेश को खंडपीठ में चुनौती दी है। इस बीच उन्होंने सरकार की कार्रवाई से दुखी होकर आवास खाली करने के लिए सरकरा को पत्र भी लिया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment