State News

झालसा ने फिर बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 35 हजार मामले और 1398 करोड़ का किया सेटलमेंटः जस्टिस एचसी मिश्र

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand legal service authority
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचः झालसा ने एकबार फिर लोक अदालत में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले निपटाने और सेटलमेंट करने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके कई संस्थाओं द्वारा प्रमाणित करने की जानकारी दी गई है।

झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एचसी मिश्र ने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस पर सर्विस लोक अदालत का आयोजन किया गया था। इसमें 35 हजार से ज्यादा मामले निष्पादित हुए।

इसके अलावा 1398 करोड़ रुपये का सेटलमेंट किया गया, जो एक रिकॉर्ड है। इसको देखते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया है।

इसे भी पढ़ेंः Niyojan Niti News: नियोजन नीति पर हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार, हाईस्कूल के शिक्षकों को राहत

See also  Corona Good News: झालसा ने हर जिले में बनाया वार रूम, फ्री में मिलेंगी दवाएं और चिकित्सकीय सलाह
jhalsarecord
झालसा को मिला रिकॉर्ड के प्रमाणपत्र की फोटो

झालसा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जस्टिस एचसी मिश्र ने कहा कि झालसा के साथ-साथ यह झारखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसमें सरकार सहित झालसा कर्मियों का विशेष सहयोग रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल संविधान दिवस पर कोल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें चार सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का सेटलमेंट किया गया। लेकिन इस बार वह रिकॉर्ड टूट गया है।

शनिवार को पूरे राज्य में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 24 हजार से ज्यादा मामले निपटाए गए और 42.11 करोड़ रुपये का सेटलमेंट किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment