Supreme Court News

Niyojan Niti News: नियोजन नीति पर हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार, हाईस्कूल के शिक्षकों को राहत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme court of india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में झारखंड की नियोजन नीति पर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया।

झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने नियोजन नीति के तहत झारखंड के 13 अधिसूचित जिलों में हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति को रद करने का आदेश दिया है। इसके खिलाफ सत्यजीत कुमार व अन्य की ओर से याचिका दाखिल की गई है।

इसी मामले में हस्तक्षेप याचिक दाखिल कर पंचायत सचिव (Panchayat Sachiv) की अभ्यर्थी सुष्मिता कुमारी की ओर से सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई।

See also  झारखंड हाईकोर्ट ने पलामू के तीन शिक्षकों की नियुक्ति को किया रद

इसे भी पढ़ेंः हाईकोर्ट से विधायक नवीन जायसवाल को राहत, सरकारी आवास खाली करने पर फिलहाल रोक

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने अदालत को बताया कि अगर इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई जाती है, तो 11 गैर अधिसूचित जिलो में होने वाली कई नियुक्तियों में समस्या उत्पन्न हो जाएगी।

इसको देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया। इसके अलावा अदालत ने नोटिस जारी कर झारखंड सरकार, जेएसएससी और सोनी कुमारी से जवाब मांगा है।

इसके बाद अदालत ने इस मामले में अंतिम सुनवाई के लिए फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में तिथि निर्धारित की है। अदालत ने पूर्व में हाईस्कूल शिक्षकों को हटाने से राहत को बरकरार रखा।

See also  गुटखा प्रतिबंधः हाईकोर्ट ने कहा- यह लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा, रोक के लिए किसी भी हद तक जाएगा कोर्ट

जाने नियोजन नीति के बारे में

झारखंड सरकार ने जुलाई 2016 में राज्य में नियोजन नीति लागू किया था। इसके तहत 13 जिलों में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के सभी पद वहां के स्थानीय लोगों के आरक्षित कर दिया गया था।

इसको लेकर जेएसएससी ने नियुक्ति निकाली। इसमें नियोजन नीति की शर्तों को भी दिया गया। इसी के तहत हाई स्कूल शिक्षक, पंचायत सचिव सहित अन्य की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

इसी बीच सोनी कुमारी ने नियोजन नीति को अंसवैधानिक बताते हुए इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी। तीन जजों की पीठ ने सुनवाई के बाद नियोजन नीति को असंवैधानिक घोषित कर दिया और 13 जिलों की नियुक्त रद कर दी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment