Jharkhand

Ranchi/CID : सीआईडी ने धर दबोचा बड़का ठग आसिफ को, खाता से टपा लिया था डेढ़ करोड़ से अधिक

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 16 Jun, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 1

Ranchi : रांची सीआईडी की साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़का फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। उसका नाम मो.आसिफ बताया गया। करीब 40 साल का मो आसिफ हापुड़, यूपी के कोतवाली थाना क्षेत्र के काजीवारा का रहने वाला है। उसके पास से एक मोबाइल, एक सिम, पांच पासबुक, पांच एटीएम, एक चेकबुक, एक पासपोर्ट, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक प्रोपराइटर स्टांप जब्त किया गया है। इल्जाम हो कि मो आसिफ ने खाते से करीब एक करोड़ 53 लाख 83 हजार 118 रुपये अवैध तरीके से ट्रांसफर कर लिये। पहले तो उसने लोगों को अपने झांसे में लिया। बताया कि माल इंवेस्ट करने पर पांच से दस गुना तक रिटर्न मिल जायेगा। इसके बाद लोगों के व्हाट्सऐप पर कुछ लिंक भेज कर उनके खाते से पैसे ट्रांसफर कर लेता। ऐसा कर आसिफ ने डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा माल बटोर लिया था। इसके ठगी का शिकार हुए शख्स ने बीते 20 मई को CID में शिकायत दर्ज करायी थी। तफ्तीश शुरू की गयी, तो पता चला कि IDFC बैंक के अकाउंट नंबर 67895372744 में तीन रोज में एक करोड़ 14 लाख 96 हजार 100 रुपये क्रेडिट हुए हैं। CID की साइबर क्राइम ब्रांच को एक क्लू मिला और वह शातिर मो आसिफ तक पहुंच गयी। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिये खुलासा हुआ कि इस बैंक खाते के खिलाफ केरल, गुजरात, झारखंड और तेलंगाना में पांच शिकायतें दर्ज हैं।

See also  Ranchi: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को झटका, जमानत याचिका खारिज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment