high court news

हाईकोर्ट से विधायक नवीन जायसवाल को राहत, सरकारी आवास खाली करने पर फिलहाल रोक

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
MLA Navin Jaiswal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः भाजपा विधायक नवीन जायसवाल को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। अदालत ने सुनवाई लंबित रहने तक विधायक नवीन जायसवाल के सरकारी आवास को खाली करने पर रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि इस मामले में उनके खिलाफ किसी प्रकार की पीड़क कार्रवाई नहीं की जाए।

नवीन जायसवाल के मामले में 14 दिसंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। लेकिन इस बीच सरकार की ओर से उनके सरकारी आवास को खाली करने के लिए आदेश जारी कर दिया गया। दस दिसंबर को जारी आदेश में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई थी।

सरकारी आवास खाली करने के लिए पुलिस बल की भी मांग की थी। उम्मीद थी डोरंडा स्थित नवीन जायसवाल के आवास को खाली करने के मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मी पहुंचेंगे। लेकिन इस बीच पता चला कि हाईकोर्ट ने इस मामले में स्थगन आदेश पारित किया है।

See also  याचिका में सटीक प्लीडिंग्स होने से बचता है समयः जस्टिस आनंद सेन

इसे भी पढ़ेंः रांची के बड़ा तालाब में नालों का गंदा पानी जाने पर हाईकोर्ट ने कहा- निगम इसे रोकने को लेकर क्या कर रहा

इस मामले में पक्ष रख रहे वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने बताया कि जब नवीन जायसवाल के आवास को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया, तो इस मामले में हाईकोर्ट में अर्जेंट मेंशन किया गया। अदालत ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले में सुनवाई की।

सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में अगली सुनवाई तक किसी प्रकार की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी। नवीन जायसवाल के मामले में 14 दिसंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। आवास खाली करने के आदेश के खिलाफ नवीन जायसवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

See also  Dispute Resolved: मध्यस्थता से सुलझा 10 साल पुराना पति-पत्नी का पारिवारिक विवाद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment