high court news

मेडिकल नामांकनः दो आवासीय प्रमाण पत्र पर नामांकन मामले में हाईकोर्ट ने कहा- छात्रों से लें अंडर टेकिंग

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 09 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट में बिहार में आवासीय प्रमाणपत्र का लाभ लेने वाले 35 विद्यार्थियों को झारखंड में मेडिकल में नामांकन पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हर साल इस तरह का मामला सामने आता है।

इस पर रोक लगाने के लिए झारखंड राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद को नियम बनाना चाहिए। अभ्यर्थियों से आवासीय प्रमाण पत्र को लेकर अंडर टेकिंग लेनी चाहिए कि उनके पास एक ही राज्य का आवासीय प्रमाण पत्र है।

अदालत ने कहा कि वैसे छात्रों चिन्हित किया जाए जिन्होंने बिहार कोटे का लाभ लिया है। इस मामले में अदालत ने झारखंड राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद व राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। प्रार्थी विवेक कुमार ने इसको लेकर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

See also  फारेंसिंक साइंस लैब में सहायक निदेशक के पद पर चयनित 11 अभ्यर्थियों को HC ने जारी किया नोटिस

इसे भी पढ़ेंः चिकित्सक नियुक्तिः संविदा पर काम करने वाले चिकित्सकों की उम्र में छूट की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि नीट की ओर से मेडिकल में नामांकन को लेकर परीक्षा आयोजित की गई थी। नीट एप्लीकेशन नंबर की जांच करने पर पता चला है कि बिहार में आवासीय प्रमाण पत्र का लाभ लेने वाले 35 विद्यार्थियों ने झारखंड कोटे में भी नामांकन को लेकर यहां का आवासीय प्रमाण पत्र दिया है।

इनकी काउंसिलिंग भी हो चुकी है। नियमानुसार कोई भी छात्र दो राज्यों में एक साथ आवासीय प्रमाण पत्र का लाभ नहीं ले सकता है। अगर ऐसे छात्रों का नामांकन झारखंड कोटे में होता है, तो यहां के छात्रों का हक मारा जाएगा। इसलिए दोहरा लाभ लेने वाले विद्यार्थियों के नामांकन पर रोक लगाई जाए।

See also  Ranchi/H Court News: हाईकोर्ट ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के जमशेदपुर की रीना एंटरप्राइजेज पर लगाए गए ₹5.77 लाख की देनदारी की रद्द, मिली राहत

अदालत को बताया गया कि 31 दिसंबर को अंतिम काउंसिलिंग होगी। इस पर अदालत ने कहा कि जिन लोगों ने बिहार राज्य में कोटे का लाभ ले लिया है। उन्हें चिन्हित कर झारखंड कोटे की सूची से बाहर किया जाए, ताकि यहां के छात्रों को कोटे का लाभ मिल सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment