high court news

चिकित्सक नियुक्तिः संविदा पर काम करने वाले चिकित्सकों की उम्र में छूट की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 09 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः राज्य में संविदा पर कार्यरत चिकित्सकों की ओर से नियुक्ति में उम्र की छूट की मांग वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

बुधवार को सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता ऋषि पल्लव ने अदालत को बताया कि नियुक्ति नियमावली के अनुसार हर वर्ष 31 दिसंबर को रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया जाना चाहिए। लेकिन सरकार ने चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए छह साल बाद विज्ञापन जारी किया है।

इस दौरान संविदा पर कार्यरत चिकित्सकों की उम्र बाधित हो गई है। सरकार का यह कहना कि उम्र में छूट देने का प्रावधान नहीं है और विज्ञापन में अगस्त 2020 उम्र का कट ऑफ डेट रखना उपयुक्त नहीं है। क्योंकि इसके लिए न तो नियम और न ही इसको लेकर सरकार को कई संकल्प है।

See also  JPSC परीक्षा रद करने का मामलाः राजनीतिक दबाव में परीक्षा रद करना असंवैधानिक, आयोग ने कहा- यह निर्णय अभ्यर्थियों के हित में

इसे भी पढ़ेंः झारखंड हाईकोर्ट के नए परिसर में बचे शेष कार्यों को लेकर रिवाइज प्लान भेजा निगम, पास होते ही जारी होगा टेंडर

नियमानुसार जब रिक्त पदों पर नियुक्ति हर साल होनी चाहिए तो इस नियुक्ति में हर साल के पदों की अलग-अलग उम्र का कट ऑफ डेट होना चाहिए था। अधिवक्ता ऋषि पल्लव ने अदालत को बताया कि नियुक्ति होने के बाद भी अभी की सीटें खाली है।

इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने डॉ अमिल भट्ट के मामले में आदेश देते हुए कहा कि विज्ञापन के बाद भी सीट नहीं भरी है और केवल उम्र को छोड़कर प्रार्थी सभी आहर्ता पूरी करते हैं, तो सरकार को उम्र में छूट देकर सीट को भर देना चाहिए। यहां पर यही स्थिति है।

See also  पांच अफीम तस्करों को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

सरकार की ओर से इसका विरोध किया गया और कहा गया कि उम्र में छूट देने का कोई प्रावधान नहीं है। जबकि जेपीएससी ने कहा कि यह सरकार की नीति है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment