Ranchi: मनी लांड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप गठन पर सुनवाई बुधवार 4.15 बजे होगी। ईडी कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान ही सुबह पहले केस के रूप में सुनवाई निर्धारित थी। लेकिन हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने हाई कोर्ट में इससे संबंधित मामले में सुनवाई का हवाला देते हुए समय देने की मांग की गई। जिसके बाद ईडी कोर्ट ने शाम 4.15 बजे आरोप गठन पर सुनवाई निर्धारित की है।
हाई कोर्ट में होनी है 2.15 बजे सुनवाई
हेमंत सोरेने की ओर से ईडी कोर्ट 21 सितंबर के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिस पर हाई कोर्ट ने 2.15 बजे सुनवाई निर्धारित की है। इस मामले में ईडी की ओर से एसएसजीआई एसवी राजू रखेंगे। उनके आग्रह पर अदालत ने उक्त सुनवाई दोपहर 2.15 बजे निर्धारित की है।
बता दें कि यह मामला बड़गाईं अंचल की 8.89 एकड़ जमीन से जुड़ा है। ईडी ने जमीन में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। जिसमें सीएम हेमंत सोरेन सहित 17 अन्य को आरोपी बनाया गया है।

