मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

शिक्षक नियुक्ति मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों की नियुक्ति रद करने के हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

Stay on arrest of Abhishek Jha, husband of suspended IAS Pooja Singhal, accused of money laundering
---Advertisement---

रांची। सुप्रीम कोर्ट से झारखंड के 8423 शिक्षकों को अंतरिम राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दिया है, जिसमें हाईकोर्ट ने राज्य की नियोजन नीति के तहत 13 जिलों में हुई शिक्षक नियुक्ति को रद करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को अतिआवश्यक मानते हुए कहा कि इस मामले में चार नवंबर को विस्तृत सुनवाई की जाएगी। इसबीच हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक रहेगी, जिसके तहत इन जिलों में हुई नियुक्ति को रद किया गया है।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार, जेएसएससी, सोनी कुमारी सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए उन्हें जवाब देने का निर्देश दिया है। बुधवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान प्रार्थियों की ओर से कहा गया कि उनकी नियुक्ति हो गई है। उन्हें हटाया जाना सही नहीं है, क्योंकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। इसके बाद अदालत ने इस मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए चार नवंबर की तिथि निर्धारित की है।

इसे भी पढ़ेः आरोग्य सोसाइटी के संविदा कर्मियों को निकाला, कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को निर्णय लेने का दिया आदेश

इस मामले में सोनी कुमारी की ओर से हाईकोर्ट में पक्ष रखने वाले अधिवक्ता ललित कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की थी। उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने 13 जिलों में नियुक्ति हुए 8423 शिक्षकों की नियुक्ति को रद करने वाले हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए मामले में चार नवंबर को सुनवाई निर्धारित की गई है। इस मामले में उन्हें और अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया गया है।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट के जस्टिस एचसी मिश्र, जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने नियोजन नीति पर सुनवाई करते हुए इस नीति को असंवैधानिक घोषित कर दिया और इसके तहत 13 जिलों में हुई नियुक्ति को रद करते हुए दोबारा नियुक्ति करने का आदेश दिया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि किसी भी हाल में किसी पद को स्थानीय लोगों को शत-प्रतिशत आरक्षित नहीं किया जा सकता है। इसको लेकर सोनी कुमारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

supreme-court

SC News: गैर सरकारी स्कूलों में RTE लागू करने के मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव को बनाया प्रतिवादी

supreme-court

SC News: ब्रेकअप के हर रिश्ता रेप नहीं, SC ने कहा- ऐसे में पुरुषों की आजादी पर लग जाएगा पहरा

SC News: Supreme Court orders Anant Singh to surrender by December 1 in the Dularchand Yadav murder case

SC News: दुलारचंद यादव हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने रोकी अनंत सिंह की जमानत, 1 दिसंबर तक सरेंडर का आदेश

supreme_court_of_India

SC News: सहायक आचार्य नियुक्ति: संशोधित परिणाम आदेश का अनुपालन न करने पर सुप्रीम कोर्ट में 4 नवंबर को होगी सुनवाई

supreme_court_of_India

SC News: शिवशंकर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से झटका: सरकारी जमीन की बंदोबस्ती से जुड़ी PIL खारिज, 25 हजार का अतिरिक्त हर्जाना

Leave a Comment