मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

प्रोन्नति मामले में हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार

supreme court of india
---Advertisement---

रांची। राज्य के अंचल निरीक्षक से अंचलाधिकारी पद पर होने वाली प्रोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगाने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश में किसी प्रकार का हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अब्दुल नजीर व जस्टिस संजीव खन्ना की अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित हैं। ऐसे में कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। इसलिए इस मुद्दे को हाईकोर्ट में उठाया जाए।

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि हाईकोर्ट ने सिर्फ मौखिक प्रार्थना करने पर इस मामले में स्थगन आदेश पारित किया है, जबकि इस मामले में न तो प्रार्थी की ओर से याचिका में किसी प्रकार की प्रार्थना की गई है और न ही याचिका में ऐसी कोई प्लीडिंग थी। ऐसे में हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश गलत है और इसे निरस्त किया जाना चाहिए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने वादी की दलीलें नहीं मानी और याचिका को खारिज कर दिया।

गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट ने अंचल निरीक्षक से अंचलाधिकारी के पद पर प्रोन्नति के लिए होने वाली विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ कपिल देव मांझी व अन्य की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की गई थी। याचिका में कहा गया था कि जिस आधार पर हाईकोर्ट ने डीपीसी की बैठक पर रोक लगाई है वादी की ओर से याचिका में वैसी प्रार्थना नहीं की गई थी।

इसे भी पढ़ेंः Gandhi Jyanti: गांधी जयंती पर झारखंड के चार कैदियों ने ली खुली हवा में सांस

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

supreme-court

SC News: गैर सरकारी स्कूलों में RTE लागू करने के मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव को बनाया प्रतिवादी

supreme-court

SC News: ब्रेकअप के हर रिश्ता रेप नहीं, SC ने कहा- ऐसे में पुरुषों की आजादी पर लग जाएगा पहरा

SC News: Supreme Court orders Anant Singh to surrender by December 1 in the Dularchand Yadav murder case

SC News: दुलारचंद यादव हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने रोकी अनंत सिंह की जमानत, 1 दिसंबर तक सरेंडर का आदेश

supreme_court_of_India

SC News: सहायक आचार्य नियुक्ति: संशोधित परिणाम आदेश का अनुपालन न करने पर सुप्रीम कोर्ट में 4 नवंबर को होगी सुनवाई

supreme_court_of_India

SC News: शिवशंकर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से झटका: सरकारी जमीन की बंदोबस्ती से जुड़ी PIL खारिज, 25 हजार का अतिरिक्त हर्जाना

Leave a Comment