मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Gandhi Jyanti: गांधी जयंती पर झारखंड के चार कैदियों ने ली खुली हवा में सांस

jail adalat in Ranchi
---Advertisement---

रांची। झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस एचसी मिश्रा के निर्देश पर गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची द्वारा ऑनलाइन जेल अदालत का आयोजन किया गया। जेल अदालत में 4 बंदियो की रिहा किया गया और सात मामलों का निष्पादन किया गया। न्यायिक दंडाधिकारी अनुज कुमार की कोर्ट से एक कैदी को रिहा किया गया। वहीं, न्यायिक दंडाधिकारी रेलवे, रांची धर्मेंद्र कुमार की कोर्ट से तीन कैदियों को रिहा किया गया।

रिहा होने वाले कैदियों में राहुल पासी, मोबीन अंसारी, तैयब अंसारी, चिना शंकर राव का नाम शामिल है। ऑनलाइन जेल अदालत की विशेषता यह रही कि सभी न्यायिक पदाधिकारी अपने आवासीय कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार से जुड़े और विचाराधीन कैदियों से बात कर मामले की सुनवाई की।

जेल अदालत में श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अभिषेक कुमार सचिव डालसा रांची, अनुज कुमार न्यायिक दंडाधिकारी रांची, धर्मेंद्र कुमार न्यायिक दंडाधिकारी रेलवे रांची, जेल अधीक्षक हामिद अख्तर उपस्थित थे। इस दौरान डालसा के जेल के पैरा लीगल वालंटियर को कोरोना वायरस के संबंध में जागरूक भी किया गया। उनको यह निर्देश दिया गया कि वे जेल के सभी वार्डों में जाकर कैदियों को कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी दें और उसके बचाव के बारे में बताएं।

इसे भी पढ़ेंः 8423 शिक्षकों ने नौकरी बचाने की सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

High court news

HC News: रिश्वत लेने के मामले में तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर और कैशियर बरी, FSL रिपोर्ट भी नहीं हुई थी पेश

civil court

CID News: 14वें जेपीएससी परीक्षा फर्जीवाड़ा मामला: मो. उस्मान को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

civil court

Court News: टीपीसी और टीपीएससी के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोपी बिरम राम की दो मामलों में जमानत खारिज

Court News: चैन स्नैचिंग और संगठित अपराध में अपराधी दीपक महतो को 10 साल की कठोर कैद, 5.15 लाख का जुर्माना; दूसरा आरोपी बरी

CID/Court News: 14वीं JPSC परीक्षा धांधली: CID ने दाखिल की दूसरी पूरक चार्जशीट, बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपी शिकंजे में

Leave a Comment