high court news

बीमा से संबंधित हो झगड़ा, अब ऑनलाइन उस मामले को जल्द निपटाएं

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 19 Sep, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand legal service authority
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झालसा की ओर से बीमा से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए देश की पहली ऑनलाइन लोक अदालत 26 सितंबर को आयोजित की जा रही। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) इसके आयोजन को लेकर तैयार कर रहा है। इस लोक अदालत में हर कोई शामिल हो सकता है। इसके लिए झालसा की ओर से लिंक जारी किया जाएगा। सरकार के टीवी झार गोव टीवी और यू ट्यूब पर इसका प्रसारण किया जाएगा। झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस एचसी मिश्र की पहल पर ऑनलाइन लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

लोक अदालत में दस हजार मामलों के निपटारे किया जाएगा। इसमें बीमा कंपनियों से विवाद से संबंधित मामले निष्पादित करने का लक्ष्य रखा गया है। लोक अदालत की तैयारी भी शुरू कर दी गयी है और मामलों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। जुलाई से ही झालसा ऑनलाइन लोक अदालत के आयोजन की तैयारी कर रहा था। राज्य की सभी अदालतों में ऑनलाइन सुनवाई होने के बाद न्याय के अन्य माध्यमों को भी ऑनलाइन कर सुनवाई शुरू करने का प्रयास किया जा रहा था।

See also  CID Court News: बोकारो ट्रेजरी से 11 करोड़ की अवैध निकासी: एएसआई अशोक भंडारी समेत तीन की जमानत याचिका खारिज

झालसा की पहल पर वर्चुअल मध्यस्थता की शुरूआत की गयी और यह सफल भी रहा। अब मध्यस्थता के मामले नियमित रुप से ऑनलाइन निष्पादित हो रहे हैं। इसमें संबंधित पक्ष भी शामिल होते हैं। इसके बाद से लोक अदालत के आयोजन की तैयारी चल रही थी। लोक अदालत में शामिल होने और इसकी कार्यवाही देखने के लिए झारगोव टीवी और यू ट्यूब के लिए अलग अलग लिंक जारी किए गए हैं। झारगोव टीवी के लिए https://jhargov.tv/live/live.php और यू ट्यूब के लिए https://youtu.be/2n6fkvQR3f0 पर क्लिक किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेः सहायक पुलिसकर्मी कर रहे प्रर्दशन, मैदान खाली कराने को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल

See also  झारखंड हाई कोर्ट के तीन पीए सहित सात कर्मी कोरोना पॉजिटिव, सभी कार्य दो दिनों के लिए निलंबित
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment