high court news

6th JPSC: झारखंड हाईकोर्ट में बहस जारी, गुरुवार को भी होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JPSC Exam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में छठी जेपीएससी के अंतिम परिमाण को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई हुई।

इस दौरान इस मामले में बहस पूरी नहीं सकी जिसके बाद अदालत ने इस मामले में गुरुवार को भी सुनवाई जारी रखने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में राहुल कुमार व दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि जेपीएससी ने अंतिम परिणाम जारी करने में कई गलतियां की है।

इसे भी पढ़ेंः मानहानि मामलाः सीएम हेमंत सोरेन को जवाब दाखिल करने लिए मिला अंतिम मौका

See also  Compensation For Covid Deaths: कोरोना से मौत पर मुआवजे देने से सुप्रीम कोर्ट खुश, कहा- विपरीत हालात में भारत ने किया बेहतर काम

पेपर वन (हिंदी व अंग्रेजी) में अभ्यर्थी को सिर्फ मार्क्स लाने थे, लेकिन जेपीएससी ने कुल प्राप्तांक में भी क्वालिफाइंग मार्क्स को दिया, जो नियमानुसार सही नहीं है।

ऐसे में अंतिम परिमाण को रद कर देना चाहिए। वहीं, अन्य याचिकाओं में कहा गया है कि छठी जेपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा में रिक्त पदों के पंद्रह गुना से ज्यादा अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण कर दिया गया

जो कि सही नहीं है। हालांकि इस दौरान प्रार्थियों की ओर से अभी बहस पूरी नहीं हो पाई है। इसको देखते हुए अदालत ने गुरुवार को सुनवाई निर्धारित की है।

इस दौरान जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल व अधिवक्ता प्रिंस कुमार सिंह पक्ष रखा

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment