Civil Court News

रांची: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी युवक को 20 साल की कठोर कारावास

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 24 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


रांची: नाबालिग से दुष्कर्म मामले के दोषी करार नगड़ी निवासी मार्टिन तिर्की को पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने शनिवार को 20 साल कैद का कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त छह महीने जेल काटनी होगी। अदालत ने उसे 21 अगस्त को उक्त आरोप में दोषी पाया था।

अभियुक्त पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। घटना को लेकर पीड़िता के परिजन ने नगड़ी थाना में 2019 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अदालत में सुनवाई के दौरान पीड़िता, उसकी मां, डॉक्टर, जांच अधिकारी समेत 8 गवाहों को अभियोजन की ओर से प्रस्तुत किया गया था। जिसके आधार पर अदालत ने दोषी पाकर कठोर कारावास सुनाई है।

CourtNews Desk

1,849 articles published
See also  Court News: सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और संजीव लाल
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment