Civil Court News

रांचीः हत्या कर दुर्घटना का रूप देने के मामले में हजारीबाग के दो अभियुक्त दोषी करार, सजा का ऐलान 27 अगस्त को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 20 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः रिम्स के लाइब्रेरी में सुशील दास की हत्या कर उसके शव को तीसरी मंजिल से फेंक कर दुर्घटना का रूप देने के मामले में अभियुक्त हजारीबाग निवासी अमजद खान और आवेश अंसारी को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त 8 की अदालत ने दोनों को दोषी ठहराया है। साथ ही दोनों की सजा का ऐलान 27 अगस्त को किया जाएगा। यह हत्या 6 अप्रैल 2019 को की गयी थी।

इस संबंध में सूचक के हजारीबाग सिविल कोर्ट के अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक के पिता कोलेश्वर रविदास ने बरियातू थाने में घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मृतक हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के शिलाडीह गांव का रहने वाला था। मृतक और दोनों आरोपी समेत पांच लोग हितेन कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधीन रिम्स में काम करते थे। मामले में सुनवाई के दौरान एपीपी सिद्धार्थ कुमार सिंह ने बहस की। उन्होंने कोर्ट को बताया कि घटना वाले दिन मृतक ने आरोपी के कपड़े पहने हुए थे। पुरानी रंजिश भी थी। बदला लेने के लिए दोनों ने उसकी हत्या कर दी और इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। मामले में कुल 16 गवाह पेश किया गया था।

See also  रांचीः भ्रष्टाचार मामले में मेकॉन के पूर्व डीजीएम डीके सिंह को दो साल की सजा, साथ में भारी भरकम जुर्माना भी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment