high court news

Transfer: मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का तबादला रुकवाने पर अड़े 237 वकीलों ने जताया विरोध, पूछ तीखे सवाल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 13 Nov, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
madras_high_court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Chennai: Transfer सुप्रीम कोर्ट जजों के कोलेजियम द्वारा मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीब बनर्जी के मेघालय हाईकोर्ट तबादले का मद्राह हाईकोर्ट के 237 वकीलों ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इसे एक ईमानदार व निडर जज को दंड देने जैसा कदम बताया।

वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना और कोलेजियम को पत्र लिखा और निर्णय पर फिर से विचार करने को कहा है। 12 पृष्ठों के पत्र में वकीलों ने कहा कि 75 जजों वाली मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को दो जजों वाली मेघालय के हाईकोर्ट में भेजना कई असामान्य प्रश्न पैदा करता है।

इसे भी पढ़ेंः Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- प्रदूषण पर लगाम के लिए लॉकडाउन लगाने पर करें विचार

See also  Money Laundering: 11 फर्जी बिल के सहारे 55.42 लाख निकालने वाले को 3 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना

बेहतर प्रशासन के लिए ट्रांसफर जरूरी होते हैं, लेकिन बार सदस्यों और आम जनता को पता होना चाहिए कि जिस अदालत में हर साल 35,000 मामले आते हैं, वहां के चीफ जस्टिस को ऐसी अदालत क्यों भेजा जा रहा है, जहां मुकदमों की संख्या 70-75 ही रहती है?।

वकीलों ने कहा कि जस्टिस बनर्जी का भ्रष्टाचार और अक्षमता को जरा भी सहन न करने का स्वभाव सराहा जाता है। सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने 2019 में भी मद्रास हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस विजया के तहिलरामानी का ट्रांसफर मेघालय हाईकोर्ट कर दिया था। जस्टिस विजया ने इसे स्वीकार नहीं किया, आपत्ति की, लेकिन कोलेजियम ने उसे नहीं सुना। विरोध जताने के लिए उन्हें इस्तीफा देना बेहतर लगा।

See also  Jharkhand News/H Court: मैट्रिक प्रशिक्षित वेतनमान लागू न होने पर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका, विभाग पर आदेश पालन न करने का आरोप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment