high court news

नीलाम होंगी ठग सुकेश की 26 लग्जरी कारें, दिल्ली HC ने साफ किया रास्ता

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 17 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
delhi high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्ली हाईकोर्ट ने 200 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पालोजा को झटका देते हुए याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने सुकेश की महंगी लग्जरी कारों की नीलामी के लिए ईडी को परमिशन देने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए कारों की नीलामी की अनुमति दे दी है। ये सभी 26 लग्जरी कारें सुकेश ने अपराध की आय से खरीदी थीं।

कोर्ट ने टिप्पणी की कि एक तय समय अवधि के बाद ये वाहन खराब हो जाएंगे। लिहाजा इनकी अभी नीलामी करना ही बेहतर होगा। दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की पीठ ने कहा कि अगर वाहन को लंबे समय तक कंटेनर गोदाम में रखा गया तो उसके खराब होने का खतरा रहता है। कार में कई साल खड़े रहने से जंग लग सकती है, जिससे वो कबाड़ हो जाएंगी। इस कारण महंगी कारों को अधिक नुकसान हो सकता है।

See also  याचिका में सटीक प्लीडिंग्स होने से बचता है समयः जस्टिस आनंद सेन

लग्जरी कारों का मेंटिनेंश भी होता है ज्यादा: कोर्ट

कोर्ट ने कहा कि रेंज रोवर, फेरारी और रोल्स रॉयस जैसी महंगी कारों का रखरखाव भी अधिक होता है। वहीं, ईडी को कोर्ट ने कहा है कि कारों की बिक्री से जो पैसा आएगा। उस राशि को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) जमा किया जाएगा। हाईकोर्ट से पहले निचली अदालत ने भी इन कारों को बेचने के लिए ईडी को अनुमति दी थी। अदालत ने लीना पालोज के तर्कों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ तो आपके अवसाद की बात है। एक समझदार आदमी के पास अगर 26 कारें हैं तो उसके पास अपनी आय के प्रूफ भी तो होने चाहिए।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment