मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन की मतगणना के दौरान जमकर मारपीट, चुनाव हुआ निरस्त

adv-election-hangama
---Advertisement---

झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव हंगामे के बाद निरस्त कर दिया गया है। मतदान के बाद सील किए गए मतपत्रों और मतगणना के समय मतपत्रों का अंतर पाए जाने के बाद वकीलों ने हंगामा कर दिया।

धक्का मुक्की के बाद कुछ वकीलों के बीच मारपीट भी हो गई। करीब एक घंटे के हंगामे के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने मतदान निरस्त करने की घोषणा कर दी। इसकी रिपोर्ट झारखंड स्टेट बार काउंसिल को शुक्रवार को सौंप जाएगी। इसके पहले सुबह दस बजे से शांतिपूर्वक मतदान हुआ था।

जानकारी के अनुसार मतदान के बाद जब मतपेटियों को सील किया गया उस समय कुल वोट 1408 बताया गया। लेकिन मतगणना के चरण में जब सभी मत पत्रों को मिलाकर गिना गया तो मतपत्रों की संख्या 1500 हो गयी। 100 मतपत्र अधिक मिलने के बाद कुछ उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन की मतगणना के दौरान जमकर मारपीट, चुनाव हुआ निरस्त

निर्वाची पदाधिकारियों के साथ दुर्वयवहार किया गया और मतगणना में लगे कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई । कुछ लोगों ने मतपेटी को फेकने का प्रयास भी किया। हंगामे के बाद कई वकील मामले को शांत करने का प्रयास भी कर रहे थे लेकिन उम्मीदवारों के समर्थकों ने हंगामा जारी रखा।

बाद में निर्वाची पदाधिकारियों ने चुनाव निरस्त करने की घोषणा कर दी। इसके बाद सभी लोग वहां से निकल गए। निर्वाची पदाधिकारी वरीय अधिवक्ता वीपी सिंह, एमके राय और विजय राय चुनाव निरस्त करने की घोषणा की। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट दी जाएगी।

इसके पूर्व सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चला। चुनाव में 1904 मतदाता थे, जबकि 1408 वकीलों ने मतदान किया था। सात पदाधिकारी और नौ कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव हो रहा था। पदाधिकारी के लिए 38 और कार्य कारिणी के लिए 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment