high court news

टॉफी और टी शर्ट बंटवारे में गड़बड़ी के मामले में सरकार को 27 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का मिला समय

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 31 Jul, 2024
1 min read 1.2k views
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड स्थापना दिवस पर टॉफी और टी शर्ट बंटवारे में गड़बड़ी के मामले में सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले में जवाब तैयार कर लिया गया है लेकिन दाखिल नहीं किया जा सका है। सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की। इस पर जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस पीके श्रीवास्तव की अदालत ने समय देते हुए सुनवाई 27 अगस्त को निर्धारित की। अदालत ने इस दिन सरकार को विस्तृत जवाब और रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकार को एसीबी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और महालेखाकार को ऑडिट रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था।

See also  Jharkhand News/H Court: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा, अगली सुनवाई 18 दिसंबर, 12 दिसंबर को प्रस्तावित सुनवाई स्थगित रखने का आदेश


इस मामले में पंकज कुमार यादव ने जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि 15 नवंबर 2016 को राज्य स्थापना दिवस पर सरकार ने स्कूली बच्चों के बीच टीशर्ट और टॉफी वितरण करने का निर्णय लिया था। उसी साल 13 और 14 नवंबर को खरीदारी की गयी और 15 नवंबर को सभी बच्चों के बीच इसे बांट दिया गया। महालेखाकार ने भी टी-शर्ट और टॉफी वितरण में गड़बड़ी की बात कही है। एजी की रिपोर्ट में भी इस पर आपत्ति जताई गई है।


पांच लाख बच्चों के बीच एक ही दिन में टी शर्ट बांट देने पर सवाल उठाते हुए प्रार्थी ने कहा कि झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के नोडल अफसर ने 14 नवंबर 2016 को टी-शर्ट और टॉफी प्राप्त की। उसे अगले ही दिन 15 नवंबर की सुबह में पांच लाख बच्चों के बीच बांट दिया गया। प्रार्थी के अधिवक्ता ने कहा कि सरकार के पास ऐसी कोई मशीनरी नहीं है कि एक ही दिन में सामग्री प्राप्त कर उसे अगले दिन की सुबह तक पहुंचा कर बांट दी जाए। कुछ बच्चों को टॉफी और टी-शर्ट बांट कागज पर पूरा दिखा दिया गया है। मामले के दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आग्रह अदालत से किया गया है।

See also  नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को नहीं मिल रहा फंड, कोर्ट ने कहा सरकार चाहे तो बंद कर दे संस्थान
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment