Civil Court News

टेंडर कमीशन केसः पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने लगाई जमानत की गुहार, सुनवाई 19 जुलाई को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 18 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
alamgir alam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

टेंडर कमीशन से प्राप्त बड़ी रकम का मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने जमानत की गुहार लगाते हुए गुरुवार को निचली अदालत में याचिका दाखिल की है। दाखिल याचिका पर शुक्रवार 19 जुलाई को पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। आलमगीर आलम ने गिरफ्तारी के दो महीने बाद जमानत की गुहार लगाई है। ईडी ने उनको 15 मई को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में हैं। मामले में चार्जशीट दाखिल है।

यह गिरफ्तारी उनके आप्त सचिव संजीव कुमार लाल एवं उसका नौकर जहांगीर आलम के यहां से मिले 32.30 करोड़ रुपए नकद बरामदी मामले में किया गया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने पुलिस रिमांड पर लेकर लगातार 14 दिनों तक पूछताछ की थी। इस मामले में ईडी ने इस महीने की 4 तारीख को चार्जशीट दाखिल की है। इसी मामले में ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम समेत नौ आरोपी जेल में है।

See also  JPSC AE Appointment: गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, हाईकोर्ट का आदेश बरकरार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment