Civil Court News

टेंडर घोटालाः पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने की मांगी अनुमति, हेमंत सरकार का होना है फ्लोर टेस्ट

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 06 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
alamgir alam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

टेंडर घोटालाः टेंडर कमीशन मामले के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने ईडी कोर्ट से विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी है। ईडी कोर्ट कोर्ट के नहीं बैठने के कारण आलमगीर आलम की याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले में सोमवार को सुनवाई होगी।

विधानसभा का विशेष सत्र 8 जुलाई को आहूत है। विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना बहुमत साबित करेंगे। फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए आलमगीर आलम ने ईडी कोर्ट से अनुमति मांगी है। उनकी ओर से दाखिल याचिका में कई आदेश का हवाला दिया गया गया है।

See also  Alamgir Alam से 6 दिन पूछताछ करेगी ED, PMLA Court से मिली अनुमति; भेजे गए जेल

कहा गया है कि विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक ढुल्लू महतो और नलिन सोरेन सहित कई को इसकी अनुमति मिली है। बता दें कि चंपई सोरेन सरकार को बहुमत साबित करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी कोर्ट से अनुमति मिली थी

बता दें कि ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कार्य आवंटन के बाद कमीशन घोटाले के आरोप में मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके साथ उनके पीएस संजीव लाल और उसका नौकर जहांगीर आलम भी जेल में बंद है। हाल ही में ईडी ने सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है।

See also  रांचीः किसी महिला की इच्छा के विरूद्ध लगातार शारीरिक संबंध बनाने के मामले में अभियुक्त दोषी करार, सजा का ऐलान....
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment