मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट की युवा अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत: न्याय के लिए परिजनों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

झारखंड हाईकोर्ट की युवा अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की हजारीबाग में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

anushaka chakravarti
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • झारखंड हाई कोर्ट की अधिवक्ता थी अनुष्का चक्रवर्ती
  • हजारीबाग के एक फ्लैट में मिली महिला वकील का शव
  • परिजनों ने हाई कोर्ट से लगाई न्याय की गुहार

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट की युवा अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की हजारीबाग में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतका के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए अब झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मृतका के भाई देवजीत चक्रवर्ती की ओर से इस मामले में एक क्रिमिनल रिट याचिका दायर की गई है, जिसमें पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। इस संवेदनशील मामले को सोमवार को सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में मेंशन किए जाने की पूरी तैयारी है। पीड़ित परिवार के समर्थन में हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के महासचिव नवीन कुमार के साथ-साथ अधिवक्ता विकास कुमार और अंशु कुमारी ने भी इस मामले को मजबूती से उठाया है।

हजारीबाग के फ्लैट में मिला था शव

यह पूरी घटना हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी के गुप्ता कांप्लेक्स के एक फ्लैट से जुड़ी हुई है। अनुष्का चक्रवर्ती ने स्थानीय उद्यमी कुशाग्र रुद्र से करीब तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था और दोनों इसी फ्लैट में रह रहे थे। इसी बीच, संदिग्ध परिस्थितियों में अनुष्का का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद से मृतका के पिता सुनील कुमार चक्रवर्ती ने उनके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका और उठाए कई सवाल

मृतका के पिता और अन्य परिजनों का आरोप है कि अनुष्का को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने गहरी आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या करने के बाद इस पूरी घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

दायर याचिका में पुलिस की शुरुआती जांच प्रक्रिया पर भी कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं:

परिजनों ने मांग की है कि मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस या अन्य स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment