Supreme Court News

बाहुबली मुख्तार अंसारी को सुप्रीम झटका, दो सप्ताह में यूपी भेजने का निर्देश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 26 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Don mukhar Ansari
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट से यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के मुकदमे और उनकी कस्टडी ट्रांसफर मामले में सुनवाई करते हुए उसे उत्तर प्रदेश की जेल में दो हफ्ते के अंदर शिफ्ट करने का आदेश दिया है।

अदालत पंजाब सरकार की दलीलों से संतुष्ट नहीं था। उनके बाद मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश भेजने का निर्देश दिया। इसके साथ ही विशेष कोर्ट तय करेगा कि अंसारी को इलाहाबाद या बांदा में से किस जेल में रखा जाएगा। 

इससे पहले पंजाब सरकार ने रूपनगर जेल में बंद विधायक व माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपने से इन्कार कर दिया था। 14 आपराधिक मुकदमों के लिए यूपी सरकार को अंसारी की कस्टडी की दरकार है।

See also  टेरर फंडिंगः सुप्रीम कोर्ट ने कहा- उगाही की रकम का भुगतान करना टेरर फंडिंग नहीं, कोयला व्यवसायी सुदेश केडिया को से दी जमानत

जनवरी 2019 से अंसारी पंजाब की जेल में है, जहां उसे जबरन वसूली मामले में नामजद किया गया था। यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि अंसारी की अनुपस्थिति के कारण यूपी में मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पा रही है।

इसे भी पढ़ेंः मराठा आरक्षणः सभी पक्षों बहस पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

यूपी सरकार की याचिका पर पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर अंसारी को यूपी सरकार की हिरासत में भेजने से मना कर दिया था। इसका कारण अंसारी के स्वास्थ्य को बताया था। जेल अधीक्षक के माध्यम से दायर हल्फमामे में कहा गया था कि अंसारी कथित तौर पर उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अवसाद, पीठ दर्द और त्वचा की एलर्जी से पीड़ित है।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने सार्जेंट मेजर की बहाली के हाईकोर्ट के आदेश को बताया सही, सरकार की एसएलपी खारिज

यूपी सरकार की रिट याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए पंजाब-सरकार ने कहा था कि वह चिकित्सकों की राय के अनुसार काम कर रही है। अंसारी को यूपी से दूर रखने के लिए कोई पूर्वकल्पित साजिश नहीं थी। हलफनामे में कहा गया था कि यूपी की रिट याचिका विचार करने योग्य नहीं है क्योंकि पंजाब में अंसारी को हिरासत में रखे जाने को यूपी अपने मौलिक अधिकार के उल्लंघन का दावा नहीं कर सकती।

यूपी सरकार की याचिका में कहा था कि राज्य में अंसारी के खिलाफ गंभीर मुकदमे लंबित हैं लेकिन बावजूद इसके अंसारी एक छोटे अपराध के मामले में दो वर्ष से पंजाब के जेल में है। राज्य सरकार का कहना था कि अदालत ने कई बार अंसारी को पेशी वारंट जारी किया लेकिन जेल अथॉरिटी ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अंसारी को यूपी भेजने में तालमटोल कर रही थी। 

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment