Supreme Court News

खनिज रॉयल्टी वापसी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 01 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme-court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सुप्रीम कोर्ट ने खान-खनिज संपदा वाली भूमि पर राज्यों को कर वसूलने का अधिकार वाले 9 जजों की संविधान पीठ के फैसले को पहले से लागू किया जाए या अब से, इस पहलू पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। इससे पहले, केंद्र सरकार ने फैसले को पूर्वव्यापी यानी पहले से लागू करने की मांग का कड़ा विरोध किया।

मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली 9 जजों की संविधान पीठ के समक्ष केंद्र सरकार की ओर से अटार्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने कहा कि जब खनन क्षेत्र प्रभावित होता है तो पूरी अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है। मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने सॉलिसिटर जनरल मेहता से जानना चाहा कि ‘जब मामला अदालत में विचाराधीन था, तब अंतरिम व्यवस्था क्या थी।’ इस पर उन्होंने पीठ को बताया कि ओडिशा जैसे कुछ राज्यों ने 1989 के फैसले के बाद कोई मांग नहीं की, जबकि कुछ ने मांग की थी।

See also  JPSC AE Exam: गरीब सवर्णों को आरक्षण देने पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- विस्तृत सुनवाई जरूरी, झारखंड सरकार और जेपीएससी को नोटिस जारी

…तो 70,000 करोड़ देना होगा केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल मेहता ने कहा कि यदि फैसले को पूर्वव्यापी लागू किया तो अनुमान के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को अपने खजाने से 70,000 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment