Supreme Court News

यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने इलाज के लिए अंतरिम जमानत देने से किया इन्कार

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme court of india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले के आरोपी उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को अंतरिम जमानत देने से इन्कार कर दिया। इलाज कराने के लिए प्रजापति ने अंतरिम जमानत की गुहार लगाई थी।

जस्टिस नवीन सिन्हा और जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की अदालत में प्रजापति की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मनन मिश्रा ने कहा कि इलाज के लिए उनके मुवक्किल को तीन महीने के लिए जमानत दी जाए। वहीं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने प्रजापति की याचिका का विरोध किया। 

इसे भी पढ़ेंः बलात्कार पीड़िता ने जताई सजा काट रहे दोषी से ही शादी करने की इच्छा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नहीं

See also  धनबाद में कोयला चोरी में पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता की सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद पीठ ने प्रजापति को किसी तरह से राहत देने से इन्कार कर दिया। पीठ ने प्रजापति के वकील से कहा कि वह इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। वकील दुर्गादत्त की माध्यम से दायर इस याचिका में कहा गया था कि प्रजापति कई बीमारियों से ग्रसित है और  उचित इलाज की दरकार है।

प्रजापति का कहना था कि लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में उसकी परेशानी का सही इलाज उपलब्ध नहीं है। लिहाजा उसे दिल्ली के एम्स या भैलौर में इलाजे कराने के लिए तीन महीने के लिए अंतरिम जमानत दी जाए। 

See also  रामजन्म भूमि से मिली कलाकृति को संरक्षित करने की मांग वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख का लगाया जुर्माना

बता दें कि इससे पहले भी हाईकोर्ट ने चिकित्सकीय आधार पर प्रजापति को दो महीने के लिए अंतरिम जमानत दी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले को निरस्त कर दिया था।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment