Supreme Court News

सुप्रीम कोर्ट के जज ने पति को दी चेतावनी- पत्नी का करें सम्मान, नहीं तो होगी जेल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Stay on arrest of Abhishek Jha, husband of suspended IAS Pooja Singhal, accused of money laundering
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट जज ने एक पति से कहा कि वह अपनी पत्नी से सम्मान के साथ पेश आए और अगर वह ऐस करने में विफल रहता है, तो जेल जाने के लिए तैयार रहे। कोर्ट द्वारा आगाह करने के बाद इस युवा दंपती जोड़े के बीच समझौता हो गया। पत्नी ने आरोप लगाया था कि पति उसे प्रताड़ित करता है और उसके साथ कभी सम्मान का व्यवहार नहीं करता है।

चीफ जस्टिस एनवी रमना और जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की वर्चुअल सुनवाई करते हुए पति और पत्नी दोनों को ऑनलाइन आने को कहा। दोनों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जस्टिस कांत ने दंपती से हिंदी में बातचीत की।

See also  Sexual abuse case: सीबीआई जांच की मांग पर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव व डीजीपी को जारी किया नोटिस, सुनील तिवारी की पत्नी ने दाखिल की है याचिका

पत्नी ने कहा कि वह अपने पति के साथ रहने को तैयार है, लेकिन वह उसके साथ सम्मान से पेश नहीं आता। इस पर जस्टिस कांत ने हिंदी में पति से कहा कि हम आपके व्यवहार पर नजर रखी जाएगी। यदि आप कुछ भी गलत करते पाए गए, तो हम आपको उसके लिए सजा देंगे।

इसे भी पढ़ेंः नोएडा प्राधिकरण को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- अंग-अंग से टपकता है भ्रष्टाचार

कोर्ट ने पति को हिदायत देते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ सम्मान के साथ पेश आने के वादे से पीछे न हटे। साथ ही पति से अपनी पत्नी के खिलाफ तलाक की याचिका सहित सभी मामले वापस लेने को भी कहा।

See also  पीएम केयर्स फंड को एनडीआरएफ में शामिल करने पर बहस पूरी

चीफ जस्टिस ने पति की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अंजना प्रकाश से कहा कि मामलों को वापस लेने के लिए एक हलफनामा दाखिल करें। लेकिन फिर से पति ने गलत व्यवहार किया, तो हम उसे वापस जेल भेज देंगे। हम अभी मामले को लंबित रख रहे हैं।

पति ने कोर्ट से वादा किया कि वह अब अपनी पत्नी के साथ बुरा व्यवहार नहीं करेगा और शांति से उसके साथ रहेगा। महिला ने समझौते की शर्त पर जोर देते हुए कहा, बस मुझे मेरा पति टार्चर न करे। पीठ ने पति को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह जमानत के लिए नाटक है, तो फिर हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे।

See also  मानगो सहारा सिटी केसः हाईकोर्ट से मिली थी गैंगरेप के सजायाफ्ताओं को जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने किया निरस्त

पीठ ने जोर देकर कहा कि जोड़े को अपने रिश्ते को सही तरह से संभालना चाहिए। कोर्ट ने वकील अंजना प्रकाश से कहा कि यह काम कोर्ट की बजाय उन्हें ही करना चाहिए था। कोर्ट की पहल पर पति-पत्नी एक दूसरे के खिलाफ सभी मामले वापस लेने पर सहमत हो गए।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment