Association

State Bar Council elections News: 100 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद, करीब 75% अधिवक्ताओं ने डाले वोट

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 12 Mar, 2026
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2026 03 12 at 9.37.27 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मतगणना 22 मार्च के बाद होने की संभावना

Ranchi News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल (2026–31) के 23 सदस्य पदों के लिए गुरुवार को राज्यभर में शांतिपूर्ण ढंग से voting संपन्न हो गयी। राज्य के 37 जिला व अनुमंडलीय बार एसोसिएशन में बनाए गए 75 polling booths पर अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मिलाकर राज्यभर में करीब 70 से 75 प्रतिशत voting दर्ज की गयी। Voting सुबह 10 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली। निर्धारित समय के बाद भी जो अधिवक्ता polling centre पर कतार में खड़े थे, उन्हें वोट डालने की अनुमति दी गयी। इस चुनाव में राज्यभर के 25,001 advocate voters अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे। Election मैदान में कुल 100 candidates हैं, जिनमें 75 पुरुष और 25 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव के जरिए 18 पुरुष और पांच महिला members का चयन किया जाएगा, जबकि दो महिला members का selection nomination के आधार पर किया जाएगा। इस बार महिला अधिवक्ताओं के लिए सात सीटें reserved रहने से चुनाव में उनकी भागीदारी भी बढ़ी है।

See also  Ranchi/NIA: चार जवानों की हत्या मामले में आरोपी नक्सली संजय गंझू को जमानत नहीं, साढ़े पांच साल से है जेल में
image

हाईकोर्ट में 46%, रांची सिविल कोर्ट में 65% मतदान

झारखंड हाईकोर्ट परिसर में बने बूथों पर 4657 मतदाताओं में से 2162 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जो लगभग 46.27 प्रतिशत है। वहीं सिविल कोर्ट रांची में 3539 मतदाताओं में से 2310 अधिवक्ताओं (करीब 65.42 प्रतिशत) ने वोट डाला।इसके अलावा बरही में 45 में से 42 और बुंडू में 46 में से 42 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। सरायकेला में करीब 70 प्रतिशत तथा जमशेदपुर में लगभग 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कई जिलों में दिनभर मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा गया।

image 1

पहचान सत्यापन के बाद मिला बैलेट पेपर

मतदान के दौरान मतदाताओं की पहचान सत्यापन के बाद ही बैलेट पेपर दिया गया। प्रत्येक मतदाता को अधिकतम 23 वरीयता वोट देने की अनुमति थी, जबकि बैलेट को वैध रखने के लिए कम से कम पांच उम्मीदवारों को वोट देना अनिवार्य किया गया था। चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। मतदान के बाद सभी बैलेट बॉक्स को सुरक्षित रख लिया गया है। मतगणना की तैयारी शुरू कर दी गयी है और एक सप्ताह के भीतर मतों की गिनती होने की संभावना है।

See also  Conspiracy to topple Hemant Government: 90 दिन में आरोप पत्र दाखिल नहीं कर पाई पुलिस, तीनों आरोपियों को मिली जमानत

प्रमुख बातें

  • 23 सदस्य पदों के लिए राज्यभर में मतदान
  • 37 बार एसोसिएशन में 75 बूथ बनाए गये
  • कुल 25,001 अधिवक्ता मतदाता
  • चुनाव मैदान में 100 उम्मीदवार
  • राज्यभर में 70–75 प्रतिशत मतदान
  • हाईकोर्ट में 2162 वोट (46.42%)(
  • सिविल कोर्ट रांची में 2310 वोट 65.27%)
  • मतगणना एक सप्ताह बाद संभावित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment