Ranchi News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना तेज रफ्तार से जारी है। मंगलवार को सिविल कोर्ट रांची के बैलेट बॉक्स खोले जाएंगे, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। रांची से कुल 2310 वोट पड़े हैं और इनकी गिनती के साथ ही चुनावी तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है। रांची से जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, उनमें संजय कुमार विद्रोही, अभिषेक कुमार भारती, अनिल कुमार सिंह, भरत चंद्र महतो, रवि रंजन, प्रितांशु कुमार सिंह, रतीश रोशन उपाध्याय, पवन रंजन खत्री, ज्योति आनंद, अनामिका शर्मा, मुमताज अहमद खान और जूही कुमारी चौधरी शामिल हैं।
जैसे-जैसे बैलेट बॉक्स खुलेंगे और मतों की गिनती आगे बढ़ेगी, उम्मीदवारों की धड़कनें भी तेज होंगी। खास तौर पर यह देखना अहम होगा कि अब तक बढ़त बनाए हुए बोकारो के मृत्युंजय कुमार, जिन्हें 372 वोट मिल चुके हैं, अपनी बढ़त बरकरार रख पाते हैं या समीकरण बदलता है। पूरे राज्य से करीब 100 उम्मीदवार मैदान में हैं और सभी अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। रांची के वोट इस चुनाव का रुख तय करने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।

