Civil Court News

Speedy Trial in Rape Case: एक ही दिन में गवाही, बहस फिर फैसला, बिहार की अदालत ने पेश की नजीर

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 27 Nov, 2021
1 min read 1.2k views
court logo
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Patna: Speedy Trial in Rape Case बिहार में अररिया जिले की अदालत ने एक दिन में फैसला सुनाकर पूरे देश के लिए नजीर कायम कर दी है। जिला अदालत ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में सुनवाई करते हुए एक ही दिन में गवाही सुनने और बहस के बाद आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुना दी है।

अदालत के इस फैसले की चर्चा सब जगह हो रही है। यह फैसला पॉक्सो एक्ट के लिए बनी स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश शशिकांत राय ने सुनाया है। अररिया के नरपतगंज थाने में इसी साल की 23 जुलाई को एक नाबालिग के साथ रेप का केस दर्ज किया गया था।

See also  Bar elections: सोशल मीडिया की बजाय अब कोर्ट में होगा आमने-सामने का प्रचार-प्रसार

इसे भी पढ़ेंः House Dispute: पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने आवास पर किया दावा, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

केस की अनुसंधान पदाधिकारी रीता कुमारी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और 18 सितंबर को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। इस केस में जज शशिकांत राय की अदालत ने 20 सितंबर को संज्ञान लिया और 24 सितंबर को आरोप तय कर दिए।

उसके बाद पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश शशिकांत राय ने एक ही तारीख में सुनवाई करते हुए कुल 10 गवाहों की गवाही सुनी और उसी दिन आरोपी दिलीप यादव को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। इस दौरान कोर्ट ने सरकार को पीड़िता को 7 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी दिया।

See also  Ranchi/ED: सेना की जमीन फर्जीवाड़े में जेल में बंद आरोपी तल्हा खान को मिली जमानत, धारा 479 का मिला लाभ

हाल ही में न्यायाधीश शशिकांत राय ने दस साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। इस फैसले में कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा दी है। इससे पहले चार अक्टूबर को भी अदालत ने एक और मामले में 8 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment