high court news

स्कूल फीसः निजी स्कूलों के फीस लेने के मामले में हाईकोर्ट में अप्रैल में होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 11 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः Private School Fee in Jharkhand झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में निजी स्कूलों की ओर से फीस लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत अब इस मामले में विस्तृत सुनवाई अप्रैल में करेगी।

सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता रजीव रंजन ने अदालत को बताया कि अब कोरोना संक्रमण कम हो गया है और राज्य के सभी स्कूल खोल दिए गए हैं। ऐसे में अब किसी प्रकार की कोई अंतरिम राहत की जरूरत नहीं है।

इस पर प्रार्थी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में किस्तवार फीस लिए की छूट देने का मुद्दा उठाया गया। लेकिन अदालत ने कहा कि अब इस मामले में विस्तृत सुनवाई की जरूरत है।

See also  कोलकाता के हॉस्पिटल में तोड़फोड़ पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ये सरकार की नाकामी, अस्पताल बंद कर देंगे

इसे भी पढ़ेंः हाईकोर्ट ने एनएचएआई से कहा- रांची-जमशेदपुर फोरलेन का काम जून तक करें पूरा

इसको लेकर झारखंड अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि कोरोना काल में सरकार ने सिर्फ ट्यूशन फीस लेने का आदेश जारी किया था।

सरकार के आदेश में फीस नहीं मिलने पर किसी छात्र के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को भी कहा था। ऐसे में कई अभिभावकों ने फीस नहीं जमा की है। इसके चलते स्कूलों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। हालांकि सुप्रीम ने निजी स्कूलों को किस्त वार फीस लेने की छूट प्रदान की है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment