high court news

हाईकोर्ट ने एनएचएआई से कहा- रांची-जमशेदपुर फोरलेन का काम जून तक करें पूरा

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 11 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः Ranchi-tata NH-33 झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह व जस्टिस एके चौधरी की अदालत में रांची-टाटा फोरलेन के बाकी बचे काम के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि बाकी बचे काम में एनएचएआइ तेजी लाए। ताकि जून 2021 तक सड़क का काम पूरा कर लिया जाए।

अदालत ने सरकार से एनएएच पर तेज गति पर अंकुश लिए स्पीड गन और ट्रामा सेंटर बनाए जाने को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। वहीं, एनएचएआइ से सड़क निर्माण की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। मामले में अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

सुनवाई के दौरान एनएचएआइ ने कहा कि सड़क का अब तक 88 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। दलमा में हाथियों के लिए अंडर पास बनाया जा रहा है। जमशेदपुर के पास ओवरब्रिज बनाया जाना है, क्योंकि सड़क के नीचे बिजली, पानी, फाइबर लाइन बिछाई गई है।

See also  FSL में नियुक्ति का मामलाः तीन सप्ताह में जेपीएससी को भेजी जाएगी नियुक्ति की अधियाचना

इसे भी पढ़ेंः Manipal-Tata मेडिकल कॉलेज में नामांकन को लेकर हाईकोर्ट में बहस पूरी, फैसला सुरक्षित

इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। कोरोना के बाद सड़क के काम में तेजी लाई जा रही है। वहीं, सरकार ने कहा कि अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए उपायुक्त के साथ एनएचएआइ के अधिकारियों की बैठक हुई है और इस मुद्दे को समाप्त कर लिया गया है।

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि सड़क निर्माण क्षेत्र में आने वाले 14 इंच से कम मोटे पेड़ को दूसरी जगह लगाया जा सकता है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दी है।

See also  हाईकोर्ट से विधायक नवीन जायसवाल को राहत, सरकारी आवास खाली करने पर फिलहाल रोक

लेकिन राज्य सरकार सिर्फ सात इंच मोटे पेड़ को ही ट्रांसप्लांट करने की बात कह रही है। इस पर एनएचएआइ ने कहा कि हजारीबाग-बरही एनएच में पौधरोपण किया गया है और उनका जियो टैगिंग की जा रही है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment