Supreme Court News

SC News: जहानाबाद के निर्दलीय उम्मीदवार की अपील पर विचार से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 01 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme-court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SC News: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के जहानाबाद लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन खारिज होने को चुनौती देने वाली अभिषेक डांगी की अपील पर विचार करने से इनकार कर दिया। डांगी ने पटना हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ शीर्ष कोर्ट में अपील दाखिल की थी, जिसमें 15 मई को निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन रद्द किए जाने को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

जस्टिस संजय करोल और अरविंद कुमार की अवकाशकालीन पीठ ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद कहाकि ‘हम इस विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) पर विचार करने के इच्छुक नहीं है। पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील को सुझाव दिया कि मौजूदा मामले में चुनाव याचिका दाखिल की जा सकती है या फिर हाईकोर्ट के खंडपीठ के समक्ष लेटर पेटेंट अपील दाखिल की जा सकती है।

See also  न्यायालयों के बीच में रार, HC जज बोले- सुप्रीम कोर्ट खुद को ज्यादा 'सुप्रीम' समझता है; SC ने लिया संज्ञान

इसके बाद याचिकाकर्ता डांगी की ओर से पेश अधिवक्ता ने एसएलपी वापस लेने की अनुमति मांगने के साथ ही, संवैधानिक अदालत के समक्ष उपलब्ध उपायों का अपनाने की छूट देने मी मांग की। इसके बाद शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता को याचिका वापस मानते हुए खारिज कर दिया। शीर्ष अदालत में दाखिल अपील में कहा गया था कि जहानाबाद के निर्वाचन अधिकारी ने (15 मई) डांगी का नामांकन अत्यधिक तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया गया था।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment